facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP में होने जा रहा तीन दिवसीय फेड एक्सपो का आयोजन

Advertisement

भोपाल के गोविंदपुरा स्थित जीआईए एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित होने जा रहे इस एक्सपो में मध्य प्रदेश तथा पड़ोसी राज्यों की 200 से अधिक एमएसएमई शामिल होंगी।

Last Updated- January 04, 2024 | 5:29 PM IST
CM Mohan Yadav
File Photo: MP CM Mohan Yadav

फेडरेशन ऑफ एमपी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री तथा एमएसएमई मंत्रालय द्वारा राजधानी भोपाल में 19 से 21 जनवरी तक तीन दिवसीय फेड एक्सपो 2024 का आयोजन किया जा रहा है। भोपाल के गोविंदपुरा स्थित जीआईए एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित होने जा रहे इस एक्सपो में मध्य प्रदेश तथा पड़ोसी राज्यों की 200 से अधिक एमएसएमई शामिल होंगी। यहां वेंडर्स के साथ बिजनेस मीटिंग के भी उपयुक्त अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे।

फेडरेशन के प्रेसिडेंट आर.एस.गोस्वामी ने बताया, ‘प्रदेश में यह एक्सपो पहली बार आयोजित हो रहा हैऔर यहां सरकारी कंपनियों और बड़ी विनिर्माण कंपनियों तथा प्रदेश की एमएसएमई को अपनी तकनीक और विनिर्माण क्षमता का प्रदर्शन करने तथा साथ ही कारोबारी बैठकें करने का एक बेहतर मंच मिलेगा।’

उन्होंने कहा कि एक्सपो में कई समांतर सत्र आयोजित किए जाएंगे जहां कंपनियों के प्रतिनिधि वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं, सप्लाई चेन की चुनौतियों, वेंडर से अपेक्षाओं और वेंडर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को लेकर चर्चा कर सकेंगे।

गोस्वामी ने बताया कि इस एक्सपो में बीएचईएल, इंडियन रेलवे, पतंजलि आयुर्वेद, वॉलमार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एमपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड, नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड, ट्राइडेंट लिमिटेड, एंड्रिट्ज हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड, एनटीपीसी, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री जबलपुर, एमपी पावर जेनरेटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, एसएआईएल, सदर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस, भास्कर ग्रुप, एचईजी लिमिटेड, आईओसीएल, एचपीसीएल, बीना रिफायनरी आदि कंपनियां शिरकत करेंगी।

Advertisement
First Published - January 4, 2024 | 5:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement