facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AI के जरिए देशभर के शिक्षकों के लिए विषयों को आसान बनाएगी ये कंपनी, शिक्षा देने के तरीकों में बदलाव लाने पर जोर

Advertisement

कंपनी फिलहाल 16 राज्यों के 30 हजार स्कूलों में डिजिटल सेवाएं दे रही हैं। नए टूल्स के जरिए कंपनी देश भर के शैक्षिणक संस्थानों में अपनी पहुंच बनाना चाह रही है। 

Last Updated- February 07, 2025 | 9:07 PM IST

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों के साथ लिए शैक्षिक प्रणाली में भी जोर शोर शुरू हो गया है। छात्रों से कहीं ज्यादा शिक्षकों के लिए AI सहायक बन रहा है। शिक्षा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी नवनीत एजुकेशन लिमिटेड ने शिक्षकों के शिक्षण अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नवनीत AI की शुरुआत की है। यह शिक्षकों को विषयों को समझने में मदद करेगा।

कई दशकों से शिक्षक और छात्र नवनीत की किताबों और डिजिटल संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं और अब नवनीत एजुकेशन AI के जरिये शिक्षा बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाह रहा है। कंपनी फिलहाल 16 राज्यों के 30 हजार स्कूलों में डिजिटल सेवा दे रही है। नए टूल्स के जरिए कंपनी देश भर के शैक्षिणक संस्थानों में अपनी पहुंच बनाना चाह रही है।

इस साल कंपनी राजस्थान और मध्य प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत करने की योजना तैयार की है। नवनीत एजुकेशन लिमिटेड के टॉपटेक के सीईओ हर्षिल गाला ने कहा कि नवनीत AI के जरिए शिक्षा देने के तरीके में बड़ा बदलाव लाया जा रहा है। यह शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए सीखने की प्रक्रिया को अधिक इंटरैक्टिव और प्रभावी बना रहा है। इस नए टूल के साथ, कंपनी एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा रही है, जहां तकनीक शिक्षकों को सशक्त बनाएगी और छात्रों के सीखने के अनुभव को पहले से कहीं अधिक प्रभावी बनाएगी।

नवनीत एजुकेशन लिमिटेड के ब्रांडिंग, मार्केटिंग और सेल्स डायरेक्टर देविश गाला ने कहा कि हमारा लक्ष्य नवनीत AI के जरिए शिक्षकों के लिए पढ़ाई से जुड़ी सामग्री को अधिक सुलभ और उनकी जरूरतों के अनुसार लचीला बनाना है। नवनीत AI भारत का पहला कस्टम एजुकेशन मॉडल है। यह प्लेटफॉर्म इंटरैक्टिव और उपयोग में सरल है, जिससे शिक्षक क्विज़, होमवर्क, पीपीटी, फ्लैशकार्ड, सारांश और अन्य शैक्षणिक सामग्री आसानी से तैयार कर सकेंगे।

नवनीत शिक्षकों को AI का सही इस्तेमाल करना भी सीखाएगा। इसके लिए शिक्षकों के लिए विशेष कार्यशालाएं चलाई जाएगी जिन का उद्देश्य शिक्षकों को प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना, उनकी शंकाओं का समाधान करना और यह सुनिश्चित करना है कि वे इस प्लेटफॉर्म का आत्मविश्वास के साथ उपयोग कर सकें, जिससे उनकी शिक्षण पद्धतियां और प्रभावी बनें। परंपरा और तकनीक के इस समावेश से सीखने-सिखाने का अनुभव अधिक प्रभावी और आधुनिक बनेगा।

Advertisement
First Published - February 7, 2025 | 8:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement