facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Titagarh Rail Systems-BHEL गठजोड़ को भारतीय रेलवे से मिला 80 वंदे भारत ट्रेन का ठेका

Advertisement

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड और बीएचईएल गठजोड़ ने 2029 तक 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट बनाने के लिए भारतीय रेलवे के साथ अनुबंध किया है।

Last Updated- June 15, 2023 | 1:59 PM IST
vande bharat

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) और सार्वजनिक क्षेत्र की भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के गठजोड़ को भारतीय रेलवे से 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के विनिर्माण का ठेका मिला है। इन कंपनियों ने गुरुवार को संयुक्त बयान में कहा, ‘‘टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड और बीएचईएल गठजोड़ ने 2029 तक 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट बनाने के लिए भारतीय रेलवे के साथ अनुबंध किया है। अनुबंध का मूल्य करीब 24,000 करोड़ रुपये है।’’

यह पहली बार है जब भारतीय रेलवे ने 35 साल के लिए पूर्ण ट्रेन सेट के डिजाइन, निर्माण और रखरखाव का इतना बड़ा ठेका एक भारतीय गठजोड़ को दिया है। टीआरएसएल-बीएचईएल एकमात्र आत्मनिर्भर गठजोड़ था जिसने निविदा प्रक्रिया में भाग लिया था।

टीआरएसएल के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक उमेश चौधरी ने कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर दृष्टिकोण में कुछ योगदान देना चाहते हैं। वंदे भारत ट्रेन ने हमारे यात्रा करने के तरीके में क्रांति ला दी है और हमें सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल का हिस्सा बनने पर गर्व है।’’

उन्होंने कहा कि इस ऑर्डर को छह साल में पूरा किया जाएगा। इसका पहला प्रोटोटाइप दो साल की समयसीमा में दिया जाएगा।

Advertisement
First Published - June 15, 2023 | 1:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement