facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

FASTag KYC अपडेट करने की आज आखिरी तारीख, इन स्टेप्स को फॉलो कर फटाफट पूरा करें काम

नेशनल हाईवेज़ अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के ऑर्डर के अनुसार, लास्ट डेट तक अपना KYC अपडेट नहीं होने पर बैंक ग्राहकों का FasTag को डीएक्टिवेट कर देगा।

Last Updated- February 29, 2024 | 3:14 PM IST
Fastag
Fastag KYC Update Last Date (File Photo)

FASTag KYC Last Date: अगर आपने फास्टैग का KYC अपडेट अभी तक नहीं किया है तो आज (29 फरवरी) अपडेट करने की आखिरी तारीख है।

कल से ब्लैकलिस्ट हो सकता है आपका FASTag
जो लोग आज FASTag KYC details अपडेटेड नहीं करेंगे उनका फास्टैग कल से ब्लैकलिस्ट हो सकता है। नेशनल हाईवेज़ अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के ऑर्डर के अनुसार, लास्ट डेट तक अपना KYC अपडेट नहीं होने पर बैंक ग्राहकों का फास्टैग को डीएक्टिवेट कर देगा।

अगर ऐसा होता है तो आपकों हाईवे पर यात्रा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Paytm FASTag सिक्योटिरी मनी कैसे मिलेगा वापस, कैसे घर बैठे खरीदें नया फास्टैग, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

क्या है FASTag?

भारत सरकार ने 15 फरवरी, 2001 से सभी गाड़ियों के लिए FASTags अनिवार्य कर दिया था। FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है जो सभी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स के पेमेंट प्रोसेस को आसान बनाती है। यह लिंक किए गए बैंक खाते से टोल राशि को स्वचालित रूप से काटने में मदद करता है।

किस टेक्नोलॉजी पर करता है काम?

FASTag रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक के माध्यम से काम करता है, जो टोल टैक्स भुगतान को आसानी से कलेक्ट करने की सुविधा प्रदान करता है। जब FASTag से लैस कोई वाहन टोल प्लाजा के पास पहुंचता है, तो स्कैनर टैग को पहचान लेता है और लागू राशि को आपके अकाउंट (बैंक खाते या प्रीपेड कार्ड) से काट लेता है।

यह भी पढ़ें: Paytm पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध के बाद FASTags की मांग में उछाल, बैंक दे रहे नए ऑर्डर

FASTag KYC को अपडेट करने के लिए यह डॉक्यूमेंट्स हैं अनिवार्य

  • आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • पैन कार्ड
  • वाहन के पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी)
  • ड्राइविंग लाइसेंस

कैसे पता चलेगा कि FASTag KYC अधूरा है या नहीं?

IHML वेबसाइट के अनुसार, “यदि आपका FASTag KYC अधूरा है, तो आपको अधूरे KYC के संबंध में ईमेल, एसएमएस या जारीकर्ता बैंक के एप्लिकेशन इंटरफ़ेस के माध्यम से नोटिफिकेशन प्राप्त होगी। आपसे अनुरोध है कि अपडेट के लिए अपने पंजीकृत कम्युनिकेशन चैनलों जैसे एसएमएस, ई-मेल आदि पर नज़र रखें।

जानें कैसे होगा फास्टैग केवाईसी अपडेट

NHAI द्वारा जारी फास्टैग के लिए-

  • इस वेबसाइट-https://fastag.ihmcl.com पर जाएं
  • अकाउंट में लॉग इन करें
  • इसके बाद अपने केवाईसी ऑनलाइन अपडेट करें

यह भी पढ़ें: आपके Paytm वाले पैसों का क्या होगा! UPI, पेटीएम वॉलेट, FASTag और मोबिलिटी कार्ड 1 मार्च से यूज कर सकेंगे या नहीं?

बैंकों द्वारा जारी किए गए FASTag के लिए

  • सबसे पहले इस वेबसाइट – https://www.netc.org.in/request-for-netc-fastag पर क्लिक करें
  • NETC FASTag ऑप्शन में अपना फास्टैग जारीकर्ता बैंक चुनें और विजिट वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें।
  • संबंधित FASTag जारीकर्ता बैंक में लॉग इन करें
  • KYC ऑनलाइन अपडेट करें
  • यदि आपको अपने बैंक से कोई नोटिफिकेशन या रिमाइंडर नहीं मिला है तो इसका मतलब है कि आपका केवाईसी पूरा हो गया है और आपकी ओर से कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं है।

First Published - February 29, 2024 | 3:14 PM IST

संबंधित पोस्ट