facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

10 राज्य प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू नहीं कर रहे हैं: तोमर

Advertisement
Last Updated- February 10, 2023 | 4:55 PM IST

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कहा कि 10 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों में अभी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) लागू नहीं है।

उन्होंने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन 10 राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, बिहार, गुजरात, झारखंड, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

तोमर ने कहा कि चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, दिल्ली, लद्दाख और लक्षद्वीप ऐसे केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिन्होंने यह फसल बीमा योजना लागू नहीं कर रहे हैं। तोमर ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की वार्षिक लेखा परीक्षा भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) द्वारा की जाती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना देश में खरीफ 2016 मौसम से शुरू की गई जो राज्यों और किसानों के लिए स्वैच्छिक है। उन्होंने कहा कि पीएमएफबीवाई विशेष रूप से प्राकृतिक आपदा प्रभावित मौसमों, क्षेत्रों में योजना के उद्देश्यों को पूरा करने में सफल रही है और यह योजना मांग-आधारित है।

तोमर ने कहा कि 2016-17 में योजना की शुरुआत से 2021-22 तक किसानों द्वारा भुगतान किए गए 25,174 करोड़ रुपये के प्रीमियम के विरुद्ध लगभग 12.38 करोड़ किसान आवेदनों को 1,30,185 करोड़ रुपये के दावों का भुगतान किया जा चुका है।

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 4:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement