facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tourism Promotion: बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनेगा

Advertisement

प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक किलों को हेरिटेज होटल में बदला जाएगा और विंध्य, बुंदेलखंड व हिमालय के तराई क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू किए जाएंगे।

Last Updated- August 01, 2023 | 11:21 PM IST

उत्तर प्रदेश के पिछड़े इलाके बुंदेलखंड में नोएडा की तर्ज पर औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया जाएगा। बुंदेलखंड के साथ ही अन्य औद्योगिक विकास प्राधिकरणों की जमीन खरीद के लिए योगी आदित्यनाथ की सरकार 8000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस धनराशि में से 5000 करोड़ रुपये बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गठन पर खर्च किए जाएंगे।

प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक किलों को हेरिटेज होटल में बदला जाएगा और विंध्य, बुंदेलखंड व हिमालय के तराई क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू किए जाएंगे। पर्यटन विभाग के 10 अतिथि गृहों को चलाने के लिए निजी क्षेत्र को लीज पर दिया जाएगा। इसके अलावा दुधवा नैशनल पार्क के करीब सिंचाई विभाग की जमीन को विकसित कर पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य सरकार के अधीन ऐतिहासिक मिर्जापुर का चुनार किला, झांसी का बरुआ सागर किला, बरसाना मथुरा का जल महल, शुक्ला तालाब व टिकैत राय बारादरी बिठूर कानपुर के साथ ही लखनऊ के कोठी गुलिस्तान व दर्शन विलास को हेरिटेज होटल की तरह विकसित किए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगायी गयी।

इन ऐतिहासिक इमारतों को निजी क्षेत्र को 90 साल की लीज पर दिया जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक 75 फीसदी तक क्षतिग्रस्त हो चुकी इमारतों को भी लीज पर दिया जाएगा। साथ ही इन इमारतों के मूल स्वरूप में परिवर्तन न करने की शर्त भी लगाई जाएगी।

Advertisement
First Published - August 1, 2023 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement