facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TPF ने भारत, अमेरिका के बीच व्यापार संबंध को भरोसेमंद माहौल दिया: पीयूष गोयल

Advertisement
Last Updated- January 12, 2023 | 12:17 PM IST
Piyush Goyal

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत अमेरिका व्यापार नीति फोरम (टीपीएफ) की बैठक के परिणामस्वरूप व्यवसायों के लिए दोनों देशों के बीच अपने व्यापार और निवेश का विस्तार करने के लिए एक सुगम, मित्रवत और विश्वसनीय माहौल बना है।

गोयल ने 13वीं भारत-अमेरिका टीपीएफ बैठक के समापन पर भारतीय संवाददाताओं के समूह से यह कहा। इस बैठक की सह-अध्यक्षता गोयल के साथ अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने की।

इसमें गोयल ने कहा, ‘‘नवंबर 2021 में हमने इसे (टीपीएफ) नए रूप और जोश के साथ पुन: शुरू किया था। तब से हमने देखा है कि यह पारस्परिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के लिए एक बहुत ही मजबूत और परिणामोन्मुखी चर्चा में बदल गया है।

इसके परिणामस्वरूप कारोबारी माहौल सुगम बना, मित्रवत और भरोसेमंद हुआ जिससे कि व्यवसाय दोनों देशों के बीच अपने व्यापार और निवेश का विस्तार कर सकें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘व्यापार नीति फोरम वास्तव में एक ऐसा मंच है जिस पर हम विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बात कर सकते हैं। यह इस तरह का माहौल देता है जिसमें भारत और अमेरिका परस्पर हितों के मुद्दों के साथ-साथ ऐसे विषयों पर भी चर्चा कर सकते हैं जो दोनों में से किसी भी देश के लिए चिंता का कारण हैं। इन मुद्दों पर बहुत ही खुले माहौल में पारदर्शी तरीके से बात की जा सकती है।’’

टीपीएफ बैठक में ताई ने कहा कि यह मंच व्यापार नीति से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा का मौका दे रहा है और इस तरह अमेरिका-भारत द्विपक्षीय संबंध को मजबूत करने में योगदान दे रहा है। उन्होंने जुझारू व्यापार पर नए टीपीएफ कामकाजी समूह के गठन की जानकारी भी दी। यह नया समूह परस्पर हितों के मुद्दों पर व्यापार केंद्रीय द्विपक्षीय संवाद समेत विभिन्न मुद्दों के लिए एक रूपरेखा देगा ताकि दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए और जुझारू भविष्य का निर्माण किया जा सके।

अमेरिका भारत कारोबारी परिषद (यूएसआईबीसी) के अध्यक्ष अतुल कश्यप ने भारत-अमेरिका व्यापार नीति फोरम की बैठक को दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में बढ़ाया गया अहम कदम बताया। कश्यप ने कहा, ‘‘संयुक्त बयान और अधिक आर्थिक सहयोग के लिए अमेरिका और भारत की प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि करने वाला है।’’

Advertisement
First Published - January 12, 2023 | 12:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement