facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली में कई जगहों पर यातायात जाम, यात्रियों की पुलिस से मदद का अनुरोध

Advertisement
Last Updated- February 28, 2023 | 3:21 PM IST
Delhi Traffic Police

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार को यातायात जाम की सूचना सामने आईं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि उसे मंगलवार को अब तक शहर के विभिन्न इलाकों से यातायात दिक्कतों संबंधी 12 कॉल प्राप्त हुई जिनमें झंडेवालान, एसपी मार्ग, छतरपुर, दुर्गापुरी, रोहिणी सेक्टर-24, करोल बाग, महावीर एन्क्लेव, कड़कड़ी मोड़ और वसुंधरा एन्क्लेव शामिल हैं।

पेशे से वकील रोहित तोमर ने कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजीपुर के पास से अक्षरधाम तक सुबह के समय काफी यातायात था। उन्होंने कहा कि दोपहर बाद लाजपत नगर के पास बारापुला फ्लाईओवर तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

प्रभावित यात्रियों ने यातायात के बारे में शिकायत करने के लिए ट्विटर का भी सहारा लिया और दिल्ली पुलिस से इस दिक्कत को दूर करने का अनुरोध किया। लोगों ने मोदी मिल फ्लाईओवर, धौला कुआं से गुरुग्राम, राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर निजामुद्दीन लाल बत्ती के पास यातायात के बारे में शिकायत की।

उनमें से एक ने कहा कि बुराड़ी प्राधिकरण से रिंग रोड तक भारी यातायात है। एक अन्य यात्री ने कहा कि सरदार पटेल मार्ग पर यातायात धीमा था। यह अंडरपास में जसोला से ओखला की ओर धीमा है।

उत्तरी दिल्ली का चंदगी राम अखाड़ा इलाका पूरी तरह से जाम है। पीरागढ़ी के पास बेहरा एन्क्लेव में एक यात्री ने गंभीर यातायात जाम की सूचना दी।

Advertisement
First Published - February 28, 2023 | 3:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement