facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi: Ashram flyover के एक जनवरी से बंद रहने के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है- पुलिस

Advertisement
Last Updated- December 31, 2022 | 12:56 PM IST
Traffic may be affected due to closure of Ashram flyover from January 1- Police
BS

संपर्क सड़क के निर्माण के चलते आश्रम फ्लाईओवर (Ashram Flyover) को एक जनवरी से 45 दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया गया है, जिससे यातायात प्रभावित होने की संभावना है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस कदम से बाहरी रिंग रोड, आश्रम चौक से गुजरने वाले कैरिज-वे के दोनों ओर, डीएनडी फ्लाईओवर, मथुरा रोड और नोएडा से आने वाले यातायात पर असर पड़ने की संभावना है। यातायात पुलिस ने कहा कि इस दौरान फ्लाईओवर के नीचे रिंग रोड के दोनों कैरिज-वे चालू रहेंगे।

यातायात पुलिस ने एक बयान कहा, ‘आश्रम फ्लाईओवर और नए डीएनडी फ्लाईओवर के बीच संपर्क सड़क निर्माण के कारण एक जनवरी से आश्रम फ्लाईओवर के दोनों कैरिज-वे बंद हो जाएंगे।’

यातायात पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे केवल निर्दिष्ट स्थानों पर वाहन खड़ा करें और अस्पतालों, आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन या हवाईअड्डे तक पहुंचने के लिए पहले से यात्रा की योजना बनाएं। इसने लोगों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की भी सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु ने नौकाओं में ISRO की ओर से विकसित ट्रांसपोंडर लगाना शुरू किया

यातायात पुलिस ने कहा कि बदरपुर की ओर से आने वाले यात्रियों को रिंग रोड और सराय काले खां के लिए माता मंदिर मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। साथ ही बदरपुर, सरिता विहार और जामिया की ओर से आने वाले यात्रियों को कैप्टन गौड़ मार्ग, लाजपत नगर, एम्स के लिए यू-टर्न लेने की सलाह दी गई है।

Advertisement
First Published - December 31, 2022 | 12:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement