facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Train Derailed: बेपटरी हुए मालगाड़ी के सभी डिब्बों को दुर्घटनास्थल से हटाया गया

Advertisement

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने कहा कि रेल मार्ग की मरम्मत का काम चल रहा है।

Last Updated- December 11, 2023 | 10:29 AM IST
Train
Representative Image

Train Derailed: मध्य रेलवे नेटवर्क पर मुंबई के समीप कसारा और टीजीआर-3 स्टेशन के बीच रविवार शाम को बेपटरी हुए मालगाड़ी के सात डिब्बों को दुर्घटनास्थल से हटा दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने कहा कि रेल मार्ग की मरम्मत का काम चल रहा है। रविवार शाम को करीब साढ़े छह बजे मुंबई से करीब 125 किमी दूर कसारा और टीजीआर-3 स्टेशन के बीच मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिससे डाउन लाइन और मिडिल लाइन पर कसारा-इगतपुरी खंड पर रेल सेवा प्रभावित हुई।

मानसपुरे ने कहा, ‘‘बेपटरी हुए सभी डिब्बों को दुर्घटनास्थल से हटा दिया गया है। शेष डिब्बों को वापस कसारा यार्ड ले जाने का काम जारी है।’’ अधिकारी ने बताया कि कुछ ट्रेनों का मार्ग पहले परिवर्तित किया गया था लेकिन उन्हें अब अपने निर्धारित मार्ग पर बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘वे बिना किसी मार्ग परिवर्तन के अपने नियमित निर्धारित मार्ग पर चलेंगी।’’

Advertisement
First Published - December 11, 2023 | 10:29 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement