facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Railway Ticket Booking: 60 दिन पहले मिलेंगे रेल टिकट, 1 नवंबर से नया नियम लागू; सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

Advertisement

120 दिनों की एआरपी के तहत 31 अक्टूबर तक की गई सभी बुकिंग यथावत रहेंगी और 60 दिनों की एआरपी के बाद की गई बुकिंग को रद्द करने की अनुमति होगी।

Last Updated- October 17, 2024 | 11:29 PM IST
Indian Railways

रेल मंत्रालय ने अग्रिम आरक्षण अवधि को मौजूदा 120 दिनों से कम कर 60 दिन कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि इस कदम से परिचालन दक्षता बढ़ेगी और यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी।

रेल बोर्ड द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, उसने 2015 के प्रावधान को खत्म कर दिया है, जिसमें यात्री अपनी यात्रा से 4 महीने पहले ट्रेनों में आरक्षित टिकट ले सकते थे।

आदेश में कहा गया है, ‘1 नवंबर से प्रभावी अग्रिम आरक्षण अवधि (एआरपी) अब 60 दिनों की होगी (यात्रा की तारीख को छोड़कर) और टिकटों की बुकिंग भी उसी अनुसार की जाएगी। मगर 120 दिनों की एआरपी के तहत 31 अक्टूबर तक की गई सभी बुकिंग यथावत रहेंगी और 60 दिनों की एआरपी के बाद की गई बुकिंग को रद्द करने की अनुमति होगी।’

मंत्रालय ने गुरुवार को कहा है कि यह कदम यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Advertisement
First Published - October 17, 2024 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement