facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Train Ticket: ट्रेन का सफर होगा आसान, रेलवे घटाएगा AC कोच में CC और EC के टिकट का दाम

Advertisement

आदेश के मुताबिक, Train के किराये में रियायत परिवहन के प्रतिस्पर्धी माध्यमों के किराये पर भी निर्भर करेगी

Last Updated- July 08, 2023 | 3:34 PM IST
IRFC Q1 Results: Net profit of railway company increased by 1.64 percent, multibagger stock has given 290% returns in one year IRFC Q1 Results: रेल कंपनी का 1.64 फीसदी बढ़ा नेट मुनाफा, मल्टीबैगर स्टॉक ने एक साल में दिए हैं 290% रिटर्न

रेलवे बोर्ड ने एक आदेश में कहा है कि वंदे भारत (Vande Bharat) और अनुभूति तथा विस्टाडोम (Anubhuti and Vistadome) बोगियों वाली सभी ट्रेन में एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव श्रेणी (executive classes) के किराये में यात्रियों की संख्या के आधार पर 25 फीसदी तक की कटौती की जाएगी।

आदेश के मुताबिक, किराये में रियायत परिवहन के प्रतिस्पर्धी माध्यमों के किराये पर भी निर्भर करेगी।

रेल सेवाओं के अधिकतम इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने रेलवे मंडलों के प्रधान मुख्य कॉमर्शियल मैनेजरों को एसी सीट वाली ट्रेन के किराये में रियायत देने की शक्तियां प्रदान करने का फैसला किया है।

रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया है, ‘अनुभूति और विस्टाडोम बोगियों समेत AC सीट वाली सभी ट्रेन की एसी चेयर कार (CC) और एग्जीक्यूटिव श्रेणी (EC) में यह योजना लागू होगी।’

इसमें कहा गया है, ‘रियायत मूल किराये पर अधिकतम 25 प्रतिशत तक हो सकती है। आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट सरचार्ज, GST जैसे अन्य शुल्क अलग से लिए जा सकते हैं। यात्रियों की संख्या के आधार पर किसी भी श्रेणी या सभी श्रेणियों में रियायत दी जा सकती है।’

Also read: McDonald’s: दिल्ली नहीं, मगर इन राज्यों में मिलेगा बर्गर के साथ टमाटर

आदेश में यह भी कहा गया है कि ‘पिछले 30 दिन के दौरान 50 फीसदी से कम यात्रियों वाली श्रेणियों पर विचार किया जा सकता है।’

इसमें कहा गया है कि किराये में रियायत पर फैसला करते हुए परिवहन के प्रतिस्पर्धी माध्यमों के किराये को ध्यान में रखा जाएगा।

Also read: MrBeast ने ‘Threads’ पर बनाया रिकॉर्ड, 1 मिलियन यूजर्स ने किया फॉलो

आदेश के अनुसार, ‘रियायत व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की जाए। पहले से सीट बुक करा चुके यात्रियों को किराया नहीं लौटाया जाएगा।’

जिन ट्रेन में किसी खास श्रेणी में किराये में वृद्धि-कमी की व्यवस्था लागू होती है और यात्रियों की संख्या कम रहती है, वहां यात्रियों की संख्या बढ़ाने की कवायद के रूप में इस योजना को शुरुआती दौर में वापस लिया जा सकता है।

Also read: पहले IIT, अब लोकल करेंसी में ट्रेड डील; भारत, तंजानिया के बीच बढ़ेगा कारोबार

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि छुट्टियों या त्योहारों के मौसम में चलाई जाने वाली विशेष ट्रेन पर यह योजना लागू नहीं होगी।

Advertisement
First Published - July 8, 2023 | 3:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement