facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कृषि स्टार्टअप के लिए प्रशिक्षण महत्वपूर्ण: Shivraj Chouhan

Advertisement

चौहान ने झारखंड के डाल्टनगंज में प्रदेश में अरहर खेती में गिरावट आने को लेकर चिंता व्यक्त की और घोषणा की कि केंद्र दालों की खरीद करेगा।

Last Updated- September 29, 2024 | 8:06 AM IST
Political turmoil: It is not easy to ignore Shivraj Singh Chauhan सियासी हलचल: आसान नहीं है शिवराज सिंह चौहान की अनदेखी करना
Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan (File Photo)

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि देश में कृषि स्टार्टअप के लिए प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है। उन्होंने अच्छी तरह से शोध किए गए प्रशिक्षण मॉड्यूल और पाठ्यक्रम बनाये जाने की जरुरत बताई।

चौहान ने डिजिटल रूप से हैदराबाद में राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान के कार्यकारी छात्रावास ब्लॉक और प्रशिक्षण ब्लॉक की आधारशिला रखने के बाद कहा, ‘‘कृषि स्टार्टअप का प्रशिक्षण आज बहुत महत्वपूर्ण है।’’

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि उन्होंने संस्थान को विस्तार कार्य के हर पहलू पर ध्यान देने का सुझाव दिया। इसके लिए, प्रशिक्षण मॉड्यूल और पाठ्यक्रम न केवल पारंपरिक होने चाहिए, बल्कि आज की आवश्यकताओं को पूरा करने में भी सक्षम होने चाहिए।

उन्होंने फसल विविधीकरण, मूल्य संवर्धन और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया। चौहान ने झारखंड के डाल्टनगंज में प्रदेश में अरहर खेती में गिरावट आने को लेकर चिंता व्यक्त की और घोषणा की कि केंद्र दालों की खरीद करेगा। एक टीम राज्य का दौरा करेगी और इस क्षेत्र में अरहर और अन्य दालों की खेती को प्रोत्साहित करेगी।

इस बीच, दिल्ली में कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी ने विश्व बैंक के उपाध्यक्ष, दक्षिण एशियाई क्षेत्र, मार्टिन रेजर के साथ बैठक की और कृषि क्षेत्र में सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा की।

बयान के अनुसार उन्होंने बताया कि सरकार दलहन और तिलहन में आत्मनिर्भरता हासिल करने, टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने, छोटे जोत आकार की चुनौती से निपटने के लिए नीतियां लागू करने और किसानों को सेवाओं की डिलीवरी में सुधार लाने के प्रयास कर रही है।

Advertisement
First Published - September 29, 2024 | 8:06 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement