facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

G-20 देशों के यात्री अब भारत में कर सकेंगे UPI का इस्तेमाल, RBI ने जारी किया सर्कुलर

Advertisement
Last Updated- February 11, 2023 | 12:56 PM IST
G20 Summit

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जी-20 देशों के यात्रियों को भारत में रहने के दौरान मोबाइल आधारित यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) का उपयोग करने की अनुमति देने संबंधी परिपत्र (सर्कुलर) शुक्रवार को जारी कर दिया।

यूपीआई एक भुगतान मंच है, जिसपर हम कई बैंक खातों को एक मोबाइल ऐप पर एकीकृत कर सकते हैं और उसके माध्यम से कहीं से भी कभी भी अपने बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसा भेज और मंगा सकते हैं। आरबीआई ने विदेशी नागरिकों और भारत आने वाले प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) को इसके उपयोग की अनुमति देने की बुधवार को घोषणा की थी।

आरबीआई ने कहा था कि इस सुविधा की शुरुआत चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर आने वाले जी-20 देशों के यात्रियों से होगी। बाद में यह सुविधा देश में सभी प्रवेश बिंदुओं पर जारी कर दी जाएगी। भारत ने एक दिसंबर, 2022 को जी-20 की अध्यक्षता संभाली थी। जी-20 दुनिया के विकसित और विकासशील देशों का मंच है।

इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं। यूपीआई के जरिये भुगतान जनवरी में मासिक आधार 1.3 प्रतिशत बढ़कर करीब 13 लाख करोड़ रुपये रहा है।

Advertisement
First Published - February 11, 2023 | 12:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement