facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Tripura Bypoll Results 2023 : दोनों सीटों पर शुरुआती रूझान में भाजपा आगे

निर्वाचन आयोग के अनुसार, चार चरण की मतगणना के बाद बॉक्सानगर सीट पर भाजपा के तफ्फजल हुसैन 25,478 मतों से आगे चल रहे हैं।

Last Updated- September 08, 2023 | 12:30 PM IST
Delhi election results 2025 LIVE updates: In initial trends, BJP crossed the majority mark, took lead on 36 seats

Tripura Bypoll Results 2023 : त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए शुक्रवार को मतगणना के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे चल रही है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, चार चरण की मतगणना के बाद बॉक्सानगर सीट पर भाजपा के तफ्फजल हुसैन 25,478 मतों से आगे चल रहे हैं।

माकपा उम्मीदवार मिजान हुसैन दूसरे स्थान पर हैं। धनपुर सीट पर चार चरण की मतगणना के बाद भाजपा की बिंदू देबनाथ 14,384 मतों से आगे चल रही हैं। माकपा के कौशिक चंदा दूसरे स्थान पर हैं। दोनों सीटों पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और छह चरण में मतगणना होगी। उपचुनाव के लिए पांच सितंबर को मतदान हुआ था।

दोनों सीटों पर औसतन 86.50 फीसदी मतदान हुआ था। मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सोनमुरा गर्ल्स स्कूल में हो रही है। विपक्षी दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर धांधली और निर्वाचन आयोग द्वारा कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मतगणना का बहिष्कार किया है।

यह भी पढ़ें : G20: दिल्ली में जी20 नेताओं का स्वागत शुरू, समिट से पहले आज मोदी- बाइडेन की द्विपक्षीय बैठक

दोनों सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और माकपा के बीच ही मुकाबला है क्योंकि दो अन्य विपक्षी दलों टिपरा मोथा और कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। सिपाहीजाला के जिला मजिस्ट्रेट विशाल कुमार ने कहा कि मतगणना सुचारू और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मतगणना के दौरान और उसके बाद शांति सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।’’

माकपा विधायक समसुल हक के निधन के कारण बॉक्सानगर निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव आवश्यक हो गया था। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के धनपुर के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। बॉक्सनगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 43,087 मतदाताओं में से 66 प्रतिशत मतदाता अल्पसंख्यक हैं। कभी वामपंथियों का गढ़ माने जाने वाले धनपुर विधानसभा क्षेत्र में 50,346 मतदाता मतदान के पात्र हैं जिनमें से 8,000 से अधिक आदिवासी मतदाता हैं।

सात महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार इस सीट पर जीत हासिल की थी। त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 31 विधायक हैं और उसके सहयोगी दल इंडीजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) का एक विधायक है। विपक्षी टिपरा मोथा के 13, माकपा के 10 और कांग्रेस के तीन विधायक हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल, उत्तराखंड के औद्योगिक विकास के लिए 1,164 करोड़

First Published - September 8, 2023 | 12:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट