facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tripura Election 2023: मतदान आरंभ, 259 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

Advertisement
Last Updated- February 16, 2023 | 8:27 AM IST
Assembly Election 2023

त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान आरंभ हो गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) जी. किरणकुमार दिनकरराव ने यह जानकारी दी। दिनकरराव ने बताया कि राज्य में कुल 28.13 लाख मतदाता 3,337 मतदान केंद्रों में मतदान करेंगे और 259 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

उन्होंने बताया कि मतदान शुरू होने के बाद शुरुआती 30 मिनट में पूर्वोत्तर राज्य में कहीं किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और ना ही ईवीएम में गड़बड़ी की कोई खबर मिली। कुल 3,337 मतदान केंद्रों में से 1,100 केंद्रों को संवेदनशील और 28 को अति संवेदनशील के रूप में वर्गीकृत किया गया है। कम से कम 97 मतदान केंद्रों का प्रबंधन महिला चुनाव कर्मी कर रही हैं।

दिनकरराव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय और अंतर-राज्यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है, ताकि राज्य के बाहर से कोई उपद्रवी तत्व आकर मतदान प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न नहीं कर सकें। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को सुबह छह बजे से राज्य में एहतियातन निषेधाज्ञा लागू की गई है।

सीईओ ने कहा, ‘‘स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए 31,000 मतदानकर्मी और केंद्रीय बलों के 25,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किये गए हैं। इसके अलावा, कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य सशस्त्र पुलिस और राज्य पुलिस के 31,000 कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।’’ उन्होंने मतदाताओं से अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की और कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

दिनकरराव ने कहा, ‘‘शारीरिक रूप से विकलांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं, ताकि उन्हें मतदान केंद्रों पर किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।’’ पूर्वोत्तर राज्य में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आईपीएफटी (इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) गठबंधन सत्ता पर कब्जा बरकरार रखने की कोशिश में है। वहीं, वाम-कांग्रेस गठबंधन ने भी सत्ता छीनने की भरकस कोशिश की है। क्षेत्रीय संगठन टिपरा मोथा स्वायत्त परिषद चुनावों में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद विधानसभा के चुनाव मैदान में पहली बार उतरी है।

भाजपा 55 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उसकी सहयोगी आईपीएफटी ने छह सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि एक सीट पर दोस्ताना मुकाबला होगा। वाम मोर्चा 47 सीट पर चुनाव लड़ रहा है और इसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस 13 सीट पर चुनाव लड़ रही है। तृणमूल कांग्रेस ने 28 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं और 58 निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं। मतगणना दो मार्च को होगी।

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 8:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement