facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

त्रिपुरा को पहली बार मिल सकती है महिला सीएम, प्रतिभा भौमिक के नाम पर हो रहा विचार

Advertisement
Last Updated- March 03, 2023 | 1:33 PM IST
Tripura CM candidate Pratima Bhoumik

त्रिपुरा में बीजेपी ने 32 सीटें जीतकर एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बना ली है। अब त्रिपुरा में बीजेपी सीएम पद पर किसे सामने लेकर आएगी इसे लेकर चर्चा तेज है। सिसायी गलियारों में चर्चा है कि त्रिपुरा को इस बार महिला मुख्यमंत्री मिल सकती है।

हालांकि चुनाव से पहले बीजेपी ने माणिक साहा को सीएम के चेहरे के रूप में दिखाया था, लेकिन अब खबरें है कि सीएम पद के लिये दूसरे नामों पर चर्चा की जा रही है।

द इंडियन एक्सप्रेस ने पार्टी के सूत्रों के हलावे से कहा है कि वर्तमान में केंद्रीय अधिकारिता और सामाजिक न्याय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी विचार कर रही है।

हालांकि, इसको लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, क्योंकि राज्य में माणिक साहा के नेतृत्व में ही बीजेपी ने जीत हासिल की है। वहीं, अगर प्रतिमा भौमिक को नियुक्त किया जाता है तो वो पूर्वोत्तर के इतिहास में पहली महिला मुख्यमंत्री होंगी।

भौमिक के सीएम बनाए जाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “इससे ​​इंकार नहीं किया जा सकता। अगर उन्हें सीएम बनाया जाता है तो माणिक साहा को केंद्र सरकार में जगह दी जा सकती है.”

बता दें कि प्रतिमा भौमिक धनपुर गांव के कृषक परिवार से आती हैं। उनका गांव भारत-बांग्लादेश सीमा के करीब है।

Advertisement
First Published - March 3, 2023 | 1:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement