facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Truck Transportation: बेंगलूरु और चेन्नई में ट्रक भाड़े में इजाफा

Advertisement

Truck Transportation: मुंबई, लखनऊ, अहमदाबाद, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम और कोलकाता में ट्रक से सामान ढुलाई की लागत में कोई परिवर्तन नहीं आया है।

Last Updated- April 12, 2024 | 11:27 PM IST
hit

बेंगलूरु और चेन्नई में ट्रक से सामान ढुलाई की लागत मार्च में बढ़ गई। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी (सीएमआईई) द्वारा एकत्रित आंकड़ों के विश्लेषण से जानकारी मिलती है कि ट्रक से सामान ढुलाई की लागत में 1-2 फीसदी का इजाफा हुआ है जबकि अन्य महानगरों जैसे मुंबई, लखनऊ, अहमदाबाद, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम और कोलकाता में ट्रक से सामान ढुलाई की लागत में कोई परिवर्तन नहीं आया है।

यह लागत 15 टन क्षमता के ट्रक से सामान को एक किलोमीटर तक ढोने की है। दिल्ली से भारत के विभिन्न शहरों में सामान ढोने की लागत की गणना की गई है। दिल्ली से चेन्नई तक 15 टन के ट्रक से सामान ढुलाई की लागत छह फीसदी बढ़कर 96.3 रुपये प्रति किलोमीटर हो गई जबकि यह एक साल पहले 91 रुपये थी।

दिल्ली से कोलकाता तक सामान ढुलाई की लागत मार्च 2024 में 3 फीसदी बढ़कर 42.9 रुपये हो गई जबकि यह एक साल पहले 41.7 रुपये थी। बेंगलूरु तक लागत एक फीसदी बढ़कर 42.3 रुपये प्रति किमी हो गई। इस अवधि में दिल्ली से तिरुवनंतपुरम तक ट्रक से सामान ढुलाई की लागत चार फीसदी घट गई ।

Advertisement
First Published - April 12, 2024 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement