facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Trump Tariffs का असर: भारतीय डाक ने अमेरिका से पार्सल सेवाएं की बंद, ग्राहकों को मिलेगा रिफंड

Advertisement

भारतीय डाक विभाग ने अमेरिका के नए कस्टम ड्यूटी नियम के चलते 25 अगस्त से सभी पार्सल बुकिंग रोकी और केवल पत्र व 100 डॉलर तक गिफ्ट भेजने की छूट दी।

Last Updated- August 23, 2025 | 3:57 PM IST
India Post
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय डाक विभाग ने 25 अगस्त 2025 से अमेरिका के लिए सभी तरह के डाक सामानों की बुकिंग अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है। दरअसल विभाग अमेरिका के एक नए टैरिफ के चलते अपनी सेवाओं में बदलाव कर रहा है। अमेरिकी प्रशासन ने 30 जुलाई 2025 को एक आदेश (एग्जीक्यूटिव ऑर्डर नंबर 14324) जारी किया था, जिसके तहत 800 डॉलर तक की कीमत वाले सामानों पर मिलने वाली ड्यूटी-फ्री छूट 29 अगस्त 2025 से खत्म हो जाएगी। अब अमेरिका जाने वाले सभी डाक सामानों पर, चाहे उनकी कीमत कुछ भी हो, कस्टम ड्यूटी देनी होगी। यह ड्यूटी इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर एक्ट (IEEPA) के तहत देश-विशेष टैरिफ नियमों के आधार पर लगेगी। हालांकि, 100 डॉलर तक के गिफ्ट आइटम को इस ड्यूटी से छूट मिलेगी।

इन परिस्थितियों को देखते हुए डाक विभाग ने अमेरिका के लिए सभी तरह के डाक सामानों की बुकिंग अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है। सिर्फ पत्र, दस्तावेज और 100 डॉलर तक की कीमत वाले गिफ्ट आइटम ही स्वीकार किए जाएंगे। इन छूट वाली श्रेणियों को CBP और यूएसपीएस से और स्पष्टीकरण मिलने तक भेजा जाएगा।

Also Read: अमेरिका के भारी टैरिफ पर जयशंकर का पलटवार, कहा: किसानों और छोटे उत्पादकों के हितों से कोई समझौता नहीं

ग्राहकों को मिलेगा रिफंड

डाक विभाग सभी पक्षों के साथ मिलकर स्थिति पर नजर रख रहा है और जल्द से जल्द सेवाएं सामान्य करने की कोशिश में जुटा है। जिन ग्राहकों ने पहले से डाक बुक की है, लेकिन वह भेजी नहीं जा सकी, वे डाक शुल्क की वापसी मांग सकते हैं। डाक विभाग ने ग्राहकों को हो रही परेशानी के लिए खेद जताया है और जल्द से जल्द पूरी सेवाएं बहाल करने का वादा किया है।

इस नए आदेश के तहत, अंतरराष्ट्रीय डाक नेटवर्क के जरिए सामान भेजने वाले ट्रांसपोर्ट कैरियर्स या अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) द्वारा अधिकृत “क्वालिफाइड पार्टियों” को ड्यूटी वसूलने और जमा करने की जिम्मेदारी दी गई है। CBP ने 15 अगस्त 2025 को कुछ दिशा-निर्देश जारी किए, लेकिन “क्वालिफाइड पार्टियों” की नियुक्ति और ड्यूटी वसूली की प्रक्रिया से जुड़े कई सवाल अभी अनसुलझे हैं। इस वजह से अमेरिका जाने वाले हवाई डाक कैरियर्स ने 25 अगस्त 2025 के बाद डाक सामान स्वीकार करने में असमर्थता जताई है, क्योंकि उनके पास इस नए सिस्टम के लिए तकनीकी और परिचालन तैयारियां नहीं हैं।

Advertisement
First Published - August 23, 2025 | 3:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement