facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रेन में TTE की गुंडागर्दी! यात्री पर कर दी थप्पड़ों की बारिश, देखें वीडियो

Advertisement

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी कहा कि इस तरह के दुर्व्यवहार के लिए जीरो टॉलरेंस के चलते TTE को निलंबित कर दिया गया है।

Last Updated- January 18, 2024 | 6:01 PM IST
TTE Slap Passenger
ट्रेन में यात्री को पीटता TTE

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन के अंदर टीटीई (TTE) की गुंडागर्दी साफ तौर पर देखी जा सकती है। सरकारी पद के नशे में चूर टीटीई एक पैसेंजर पर थप्पड़ों की बारिश कर देता है। जबकि पैसेंजर सिर्फ यही पूछता रहा- सर, मुझे मार क्यों मार रहे हैं? छोड़ दीजिए, बाकी के यात्री भी टीटीई से यही अपील करते रहे। मगर टीटीई टिकट को लेकर यात्री से मारपीट करता रहा। इस बीच ऊपर की सीट पर बैठे एक अन्य यात्री ने इस घटना का वीडियो बना लिया।

बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन का है मामला


जानकारी के मुताबिक, यह घटना बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15203) की है। वीडियो वायरल होने के बाद रेल मंत्रालय हरकत में आया। नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने ट्वीट कर बताया कि घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए, सम्बन्धित टीटीई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। रेलवे अधिकारी के मुताबिक, गोरखपुर-लखनऊ रूट के बीच ये घटना हुई थी।

दुर्व्यवहार के लिए जीरो टॉलरेंस- रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव


रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी कहा कि इस तरह के दुर्व्यवहार के लिए जीरो टॉलरेंस के चलते TTE को निलंबित कर दिया गया है। लोगों ने टीटीई को जमकर खरी खोटी सुनाई। TTE के व्यवहार को अमानवीय बताते हुए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। रेलवे ने आरोपी टीटीई को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर फिलहाल उसे सस्पेंड कर दिया है।

Advertisement
First Published - January 18, 2024 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement