facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कूनो नेशनल पार्क में दो और चीतों की मौत, दो माह में छह चीतों ने तोड़ा दम

Advertisement
Last Updated- May 25, 2023 | 6:32 PM IST
Cheetah

मध्य प्रदेश के कूनो नैशनल पार्क (Kuno National Park) में गुरुवार को दो और शिशु चीतों की मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार को भी चीते के एक बच्चे की मौत हुई थी।

विगत 27 मार्च को ज्वाला नामक मादा चीते ने चार बच्चों को जन्म दिया था जिनमें से तीन का निधन हो चुका है। बीते दो महीनों में पार्क में कुल छह चीतों की जान जा चुकी है।

गर्मी के कारण बिगड़ी चीतों की तबियत

नैशनल पार्क प्रशासन के अनुसार चारों शिशु चीतों की सेहत ठीक न होने के कारण उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया था। सूत्रों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी और गर्म हवा के थपेड़ों के कारण इन शिशुओं की तबियत तेजी से बिगड़ गई। कूनो पार्क श्योपुर जिले में स्थित है जहां इन दिनों तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।

कूनो में गत वर्ष सितंबर में नामीबिया से 8 चीते लाए गए थे और उसके बाद फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते लाए गए थे। मार्च में ज्वाला नामक मादा चीते ने चार बच्चों को जन्म दिया था। पिछले दो महीने में कुल मिला तीन चीतों और तीन शिशु चीतों की जान जा चुकी है।

गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले दिनों चीतों की मौत पर चिंता जताते हुए कहा था कि इन चीतों को पड़ोसी राज्य राजस्थान स्थानांतरित किया जाना चाहिए। न्यायालय ने विशेषज्ञों का हवाला देते हुए कहा था कि शायद कूनो पार्क इतने चीतों के लिए अपर्याप्त साबित हो रहा है।

वन्यजीव विशेषज्ञ पहले ही कह चुके हैं कि चीतों द्वारा अपना इलाका तय किए जाने के दौरान उनकी तेंदुओं और बाघों से भिड़ंत हो सकती है जिसमें और चीते मारे जा सकते हैं।

Advertisement
First Published - May 25, 2023 | 6:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement