facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महिलाओं की मदद वाली दो योजनाओं का विलय; बनाई गई ‘शक्ति सदन’ योजना

Advertisement
Last Updated- March 15, 2023 | 3:49 PM IST
Smriti Irani

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने बुधवार को बताया कि विषम परिस्थितियों में गुजर कर रही महिलाओं की मदद के लिए चलाई जा रही स्वाधार गृह योजना तथा महिलाओं के देह व्यापार की रोकथाम के लिए चलाई जा रही उज्ज्वला गृह योजना का विलय कर इसका नाम ‘‘शक्ति सदन’’ रखा गया है।

राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में ईरानी ने बताया कि ‘‘शक्ति सदन’’ एकीकृत राहत एवं पुनर्वास आवास योजना है जो प्रतिकूल परिस्थितियों में जीवन यापन कर रही महिलाओं के लिए चलाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि ‘‘शक्ति सदन’’ मांग आधारित केंद्र प्रायोजित योजना है जिसके तहत महिलाओं की योजना के कार्यान्वयन के लिए केंद्र सरकार की ओर से राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को वित्त आवंटन किया जाता है।

ईरानी ने बताया कि ‘‘शक्ति सदन’’ योजना के तहत 2019-20 में 21.37 करोड़ रुपये, 2020-21 में 24.33 करोड़ रुपये और 2021-22 में 18.01 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

Advertisement
First Published - March 15, 2023 | 3:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement