facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UGC NET Exam 2025: 15 जनवरी को नहीं होगी सीबीटी परीक्षा, इस वजह से NTA ने बदला शेड्यूल

Advertisement

UGC NET Exam 2025: यह परीक्षा पीएचडी प्रोग्राम्स में प्रवेश, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है।

Last Updated- January 14, 2025 | 6:54 AM IST
NEET UG Exam
Representative Image

UGC NET Exam 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 15 जनवरी को होने वाली यूजीसी-नेट परीक्षा (UGC NET Exam 2025) स्थगित कर दी है। इस परीक्षा को अब नई तारीख पर आयोजित किया जाएगा, जिसकी जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।

यह परीक्षा पीएचडी प्रोग्राम्स में प्रवेश, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। यूजीसी-नेट परीक्षा 3 जनवरी से 16 जनवरी के बीच 85 सब्जेक्ट्स के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होनी है।

क्यों पोस्टपोन हुआ एग्जाम?

NTA ने 15 जनवरी को होने वाली परीक्षा पोस्टपोन कर दी है। NTA के परीक्षा निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि पोंगल और मकर संक्रांति जैसे त्योहारों के चलते छात्रों की मांग पर यह निर्णय लिया गया है। नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। हालांकि, 16 जनवरी की परीक्षा अपने निर्धारित समय पर ही आयोजित होगी।

17 सब्जेक्ट्स के लिए होना था एग्जाम

यूजीसी-नेट की 15 जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा 17 सब्जेक्ट्स के लिए निर्धारित थी, जिनमें मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म, संस्कृत, नेपाली, कानून, जापानी, विमेंस स्टडीज, मलयालम, उर्दू, कोंकणी, क्रिमिनोलॉजी, लोक साहित्य, इलेक्ट्रॉनिक साइंस, पर्यावरण विज्ञान और भारतीय ज्ञान प्रणाली जैसे विषय शामिल थे।

गौरतलब है कि पिछले साल भी यूजीसी-नेट की परीक्षा स्थगित की गई थी, जब शिक्षा मंत्रालय को जानकारी मिली थी कि परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठ सकता है।

ऑनलाइन मोड में होगा एग्जाम

यूजीसी नेट (UGC NET) दिसंबर 2024 परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पेपरों में होगी:

  • पेपर 1: इसमें 50 सवाल होंगे, जो कुल 100 अंकों के लिए होंगे। इस पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • पेपर 2: इसमें 100 सवाल होंगे, जो कुल 200 अंकों के लिए होंगे। इस पेपर की समयावधि 2 घंटे होगी।

*नोट- जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अधिक जानकारी और अपडेट के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - January 14, 2025 | 6:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement