facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Umar Khalid bail: उमर खालिद को मिली 7 दिन की जमानत, जानिए क्यों कड़कड़डूमा कोर्ट ने दी इजाजत?

Advertisement

उमर खालिद पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा की बड़ी साजिश में शामिल होने का आरोप है।

Last Updated- December 18, 2024 | 5:14 PM IST
Umar Khalid

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के पूर्व छात्र उमर खालिद को परिवार की शादी में शामिल होने के लिए 7 दिन की अंतरिम जमानत दी है। खालिद सितंबर 2020 से उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में जेल में हैं। उन पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आरोप लगाए गए हैं।

जमानत की शर्तों के अनुसार, खालिद किसी भी गवाह या केस से जुड़े व्यक्तियों से संपर्क नहीं करेंगे। जमानत अवधि के दौरान सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करेंगे और केवल परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों से ही मिल सकते हैं। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि वह घर या शादी समारोह की जगहों पर ही रहेंगे और 3 जनवरी 2025 की शाम तक जेल अधीक्षक के सामने आत्मसमर्पण करेंगे।

उमर खालिद पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा की बड़ी साजिश में शामिल होने का आरोप है। जिसमें उत्तर-पूर्वी दिल्ली में बड़ी जान-माल की हानि हुई थी। उन्होंने पिछले चार सालों में कई बार जमानत की याचिका दाखिल की है।

अक्टूबर 2022 में उनकी पहली जमानत याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी, जबकि सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका उन्होंने वापस ले ली थी। उनकी दूसरी नियमित जमानत याचिका इस साल ट्रायल कोर्ट ने खारिज की और उनकी हालिया जमानत याचिका 6 दिसंबर को खारिज हो गई। वर्तमान में उनकी दूसरी नियमित जमानत याचिका के खारिज होने के खिलाफ अपील दिल्ली हाईकोर्ट में पेंडिंग है।

Advertisement
First Published - December 18, 2024 | 5:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement