facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज करेंगे बिहार का दौरा

Advertisement

पार्टी के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के लक्ष्मण ने बताया कि पालीगंज का कार्यक्रम ‘‘10,000 सामाजिक सम्मेलन’’ के तहत आयोजित किया जा रहा है।

Last Updated- March 09, 2024 | 9:59 AM IST
Union Minister Amit Shah- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक दिग्गज नेता के स्मारक का उद्घाटन करेंगे और पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा की एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता मनोज शर्मा के अनुसार यहां पहुंचने पर शाह पटना के बाहरी इलाके में स्थित कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (एटीएआरआई) जाएंगे।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ एटीएआरआई द्वारा दान में दी गई दो एकड़ भूमि पर दिवंगत कैलाशपति मिश्र के नाम पर एक पार्क विकसित किया गया है। गृह मंत्री पार्क का उद्घाटन करेंगे और दिवंगत नेता की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।’’

मिश्र जनसंघ के वरिष्ठ नेता थे और कर्पूरी ठाकुर के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में मंत्री भी रहे और बाद में भाजपा की प्रदेश इकाई के पहले अध्यक्ष बने। समारोह के बाद शाह पालीगंज के लिए रवाना होंगे, जहां वह भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

पार्टी के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के लक्ष्मण ने बताया कि पालीगंज का कार्यक्रम ‘‘10,000 सामाजिक सम्मेलन’’ के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसका मकसद पिछड़े वर्ग के लोगों को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए उठाए गए कदमों से अवगत कराना है।

Advertisement
First Published - March 9, 2024 | 9:59 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement