facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश में कोयले से मेथनॉल बनाने का काम प्रगति पर: केंद्रीय मंत्री पुरी

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 4:01 PM IST
Indian Railways

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि स्वदेशी टेक्नोलॉजी का उपयोग कर कोयले से मेथनॉल बनाने के लिये संयंत्र लगाने को लेकर काम प्रगति पर है।

केंद्रीय मंत्री ने यहां ब्रह्मपुत्र नदी में मेथनॉल युक्त डीजल (एमडी15) से चलने वाला अंतर्देशीय जहाज के परीक्षण का उद्घाटन करते हुए कहा कि भेल (हैदराबाद और त्रिची), थर्मेक्स और आईआईटी दिल्ली परियोजना पर काम कर रहे हैं।

पुरी और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने कम कार्बन उत्सर्जन वाले समुद्री जहाज ‘एसबी गंगाधर’ की सवारी की। इसमें 50 लोगों के बैठने की जगह है।

पुरी ने कहा कि मेथनॉल एक लागत प्रभावी वैकल्पिक समुद्री ईंधन है। यह अन्य समुद्री ईंधनों की तुलना में कम खर्चीला है और तट के किनारे भंडारण जैसे बुनियादी ढांचे के विकास के मामले में किफायती है।

पुरी ने भारतीय ऊर्जा सप्ताह-2023 की तैयारियों के सिलसिले में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि असम पेट्रोकेमिकल लि. (एपीएल) फिलहाल करीब 100 टीपीडी (टन प्रति दिन) का उत्पादन कर रही है और 500 टीपीडी मेथनॉल उत्पादन के लिये नयी परियोजना पर काम कर रही है। यह कार्यक्रम छह से आठ फरवरी के बीच बेंगलुरु में होगा।

नीति आयोग के ‘मेथनॉल अर्थव्यवस्था’ कार्यक्रम का उद्देश्य देश के तेल आयात बिल, ग्रीनहाउस गैस (जीएचजी) उत्सर्जन को कम करना और कोयले के भंडार तथा नगर निगम के ठोस कचरे से मेथनॉल बनाना है।

मेथनॉल पर चलने वाले जहाजों में जरूरी बदलाव की लागत अन्य वैकल्पिक ईंधन की तुलना में काफी कम है। साथ ही मेथनॉल के रखरखाव के लिये मौजूदा भंडारण सुविधा के लिये केवल मामूली संशोधन की आवश्यकता पड़ती है। पेट्रोल में 15 प्रतिशत मेथनॉल के सम्मिश्रण से पेट्रोल/कच्चे तेल के आयात में कम से कम 15 प्रतिशत की कमी हो सकती है।

साथ ही इससे ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन 20 प्रतिशत तक घट सकता है। भारत ऊर्जा सप्ताह-2023 भारत के जी-20 की अध्यक्षता संभालने के बाद पहला बड़ा कार्यक्रम है।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 4:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement