facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP Board Result 2023: कब जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट ? यहां चेक करें अपडेट

Advertisement

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच पूरी कर ली हैं। अब यूपी बोर्ड मैरिट लिस्ट तैयार करने में जुटी है।

Last Updated- April 06, 2023 | 1:02 PM IST
UP Board 10th 12th Result 2024: When will the UP Board result come, what is the link, more than 55 lakh students will get the latest information here UP Board 10th 12th Result 2024: यूपी बोर्ड का कब आएगा रिजल्ट, क्या है लिंक, 55 लाख से ज्यादा छात्रों को यहां मिलेगी लेटेस्ट जानकारी

UP Board Result Date: इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्रों को रिजल्ट के लिए पिछले साल के मुकाबले कम इंतजार करना होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच पूरी कर ली हैं। अब यूपी बोर्ड मैरिट लिस्ट तैयार करने में जुटी है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 10वीं और 12वीं के रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले पहले जारी किए जा सकते हैं।

पिछले साल जून में घोषित हुए थे रिजल्ट

बता दें कि पिछले साल यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच का काम मई महीने में पूरा किया था। यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जून में घोषित किया था। इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 58,85,745 परीक्षार्थी शामिल हैं।

अप्रैल में जारी हो सकता है यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

इस साल यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट अप्रैल महीने में जारी किए जा सकते हैं। यूपी बोर्ड ने 1 अप्रैल तक, 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन करने का लक्ष्य रखा था। कॉपियों की चेकिंग 18 मार्च से शुरू हुई थी, बोर्ड ने लक्ष्य से एक दिन पहले ही कॉपियों की जांच का काम पूरा कर लिया है।

यह भी पढ़ें : IGNOU December TEE 2023 : 7 अप्रैल को होने वाली परीक्षा हुई स्थगित, चेक करें नया शेड्यूल

इन स्टेप को फॉलो कर चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
  • 10वीं या 12वीं के दिए गए रिजल्‍ट लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड टाइप करें और सब्मिट बटन पर क्लिक करें
  • आपकी मार्कशीट स्‍क्रीन पर खुलकर आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें

Advertisement
First Published - April 6, 2023 | 1:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement