facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे आज होंगे घोषित, जानिए कैसे चेक करें रिजल्ट

बोर्ड ने इसके लिए जांचने का काम 16 मार्च से 30 मार्च तक खत्म कर लिया गया था। इसके बाद रिजल्ट तैयार कराया गया।

Last Updated- April 20, 2024 | 11:27 AM IST
CBSE Result 2024 Date

UP Board Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे आज यानी 20 अप्रैल को जारी होने वाले हैं। दोपहर करीब 2 बजे हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे बोर्ड जारी करेगा।

इस साल इन दोनों कक्षाओं में पढ़ने वाले जिन छात्रों ने परीक्षाएं दी हैं वे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

बता दें,यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी 2024 से शुरू हुई थीं, जो कि 9 मार्च को खत्म हो गईं थी। इस साल दोनों क्लास की बोर्ड परीक्षा में कुल 55,25,308 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जिनमें से 29,47,311 स्टूडेंट्स ने दसवीं की परीक्षा दी थी। वहीं 25,77,997 छाओं ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी।

बेवसाइट पर देखें रिजल्ट

छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। इसके लिए आपको upresults.nic.in वेबसाइट ओपन करना होगा। फिर फिर हाई स्कूल या इंटर रिजल्ट के पेज पर जाएं। अपना रोल नंबर, स्कूल कोड दर्ज करें। आपका रिजल्ट सामने स्क्रीन पर आ जाएगा।

डिजिलॉकर ऐप पर भी तक सकते हैं चेक

यूपी बोर्ड के नतीजे आप डिजिलॉकर ऐप पर भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए अपने फोन में डिजिलॉकर ऐप ओपन करें। अगर आपने पहले से रजिस्टर नहीं किया है तो आधार नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करें।

फिर अपने डिजिलॉकर अकाउंट में लॉग इन करें। यहां पर यूपी बोर्ड लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद जिस भी कक्षा का रिजल्ट देखना है उसे सेलेक्ट करें।

सामने खुले पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज करें।

यहां आपका रिजल्ट आपको स्क्रीन पर दिख जाएगा।

अपने रिजल्ट को आप यहां से डाउनलोड भी कर सकते हैं।

इस साल जल्दी आ रहे हैं नतीजे

इस साल बोर्ड ने परिक्षाओं के नतीजे जल्द घोषित करने की बात की थी। बोर्ड ने इसके लिए जांचने का काम 16 मार्च से 30 मार्च तक खत्म कर लिया गया था। इसके बाद रिजल्ट तैयार कराया गया।

First Published - April 20, 2024 | 11:27 AM IST

संबंधित पोस्ट