facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

UP Cabinet expansion: मंगलवार को यूपी कैबिनेट का विस्तार! ओम प्रकाश राजभर समेत ये नेता बन सकते हैं मंत्री

UP Cabinet expansion: मंगलवार दोपहर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगरा से लौटने के बाद शाम को नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।

Last Updated- March 04, 2024 | 8:07 PM IST
UP CM Yogi Adityanath

UP Cabinet expansion: उत्तर प्रदेश में बहुप्रतीक्षित योगी मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को हो सकता है। मंत्रिमंडल में हाल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हुई राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अतिरिक्त अन्य सहयोगी दलों को जगह मिल सकती है। मंगलवार दोपहर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगरा से लौटने के बाद शाम को नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। माना जा रहा है कि विस्तार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भी एक से दो विधायकों को जगह मिल सकती है।

ओम प्रकाश राजभर को बनाया जा सकता है कैबिनेट मंत्री

लंबे समय से मंत्री बनने की राह देख रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा जबकि रालोद से भी एक विधायक को कैबिनेट व एक को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।

सपा से भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान भी बन सकते हैं मंत्री

कुछ ही महीने पहले समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने वाले विधायक दारा सिंह चौहान को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। दारा सिंह चौहान सपा से इस्तीफा देकर घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर लड़कर हार गए थे। हालांकि भाजपा ने बाद में उन्हें विधान परिषद भेज दिया।

ओमप्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लड़े थे। हालांकि चुनाव बाद उन्होंने सपा से किनारा कर लिया और भाजपा के पाले में खड़े हो गए। लंबे समय से राजभर को मंत्री बनाए जाने की चर्चा चल रही थी।

Also read: PM मोदी को लेकर Google के AI Gemini ने दी गलत जानकारी, मांगनी पड़ी माफी

रालोद ने लोकसभा चुनावों के लिए दो सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया

उधर मंत्रिपरिषद विस्तार के ठीक पहले रालोद ने लोकसभा चुनावों के लिए दो सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपने नए बने सहयोगी रालोद के लिए दो लोकसभा सीटें बागपत और बिजनौर देना तय किया था।

सोमवार को रालोद ने बिजनौर से चंदन चौहान और बागपत से राजकुमार सांगवान को लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। इसी महीने होने वाले उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों के चुनाव के लिए भी रालोद ने एक प्रत्याशी घोषित किया है। रालोद नेतृत्व ने योगेश चौधरी को विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशी बनाया है।

विधान परिषद की 13 सीटों के लिए होने वाले चुनावों में विधायकों की संख्या के आधार पर भाजपा गठबंधन अपने 10 प्रत्याशी जीता सकती है। भाजपा ने 10 में से दो सीटें अपने सहयोगी दल रालोद व अपना दल को दी है।

First Published - March 4, 2024 | 8:07 PM IST

संबंधित पोस्ट