facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP Cabinet expansion: लोकसभा चुनाव से पहले योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, बनाए गए 4 नए मंत्री

Advertisement

UP Cabinet expansion: मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नए मंत्रियों ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान, सुनील शर्मा और अनिल कुमार को शपथ दिलाई।

Last Updated- March 05, 2024 | 11:14 PM IST
लोकसभा चुनाव से पहले योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, बनाए गए 4 नए मंत्री , Yogi cabinet expanded before Lok Sabha elections, 4 new ministers appointed

UP Cabinet expansion: उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का मंगलवार को विस्तार करते हुए चार नए मंत्रियों को शामिल किया गया। मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नए मंत्रियों ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान, सुनील शर्मा और अनिल कुमार को शपथ दिलाई। सभी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

ओम प्रकाश राजभर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के जबकि अनिल कुमार राष्ट्रीय लोकदल के विधायक हैं। इनके अलावा भाजपा के विधायक सुनील शर्मा और विधान परिषद सदस्य दारा सिंह चौहान को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

राजभर बीते साल जुलाई में समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ कर एनडीए के साथ आए हैं जबकि रालोद पिछले महीने ही भाजपा के साथ आई है। दारा सिंह चौहान भी सपा से भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं 2022 विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले सुनील शर्मा को भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है।

इस विस्तार के बाद योगी मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की संख्या अब 56 हो गई है। नियमानुसार उत्तर प्रदेश में 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं इस तरह मंगलवार के विस्तार के बाद भी चार स्थान खाली हैं। योगी सरकार में अब 22 कैबिनेट, 14 स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री और 20 राज्य मंत्री हैं। मंगलवार के विस्तार के बाद उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्ग के 22, 10 दलित और 24 सामान्य वर्ग के मंत्री हैं।

Also read: Yogi Cabinet Decisions: किसानों को मुफ्त बिजली, लखनऊ मेट्रो का विस्तार, अनपरा में दो पावर प्लांट को मंजूरी

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुए विस्तार में शामिल किए गए मंत्रियों में दारा सिंह चौहान की पूर्वांचल के नोनिया समाज में अच्छी पकड़ मानी जाती है। वहीं ओमप्रकाश राजभर प्रदेश की 18 लोकसभा सीटों में प्रभाव रखने वाली राजभर बिरादरी के नेता हैं। प्रदेश में करीब 4 फीसदी राजभर आबादी है और पूर्वांचल के 25 में 18 जिलों में इसका प्रभाव है। पूर्वांचल की गाजीपुर, बलिया, सलेमपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और मऊ लोकसभा सीटों पर राजभर मतदाता खासी तादाद में हैं।

रालोद कोटे से इकलौते मंत्री बने अनिल कुमार दलित वर्ग से आते हैं और तीसरी बार मुजफ्फरनगर के पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने हैं। वहीं भाजपा के सुनील शर्मा ने 2022 के विधानसभा चुनावों में साहिबाबाद सीट से देश में सबसे बड़ी 2.14 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। साहिबाबाद उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा सीट है जहां 11 लाख वोटर हैं।

Advertisement
First Published - March 5, 2024 | 8:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement