facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP Cabinet: यूपी में कैबिनेट विस्तार की तैयारी! दो मंत्री किए जा सकते हैं शामिल

Advertisement

योगी मंत्रिमंडल में वर्तमान में मुख्यमंत्री समेत कुल 52 मंत्री हैं। इनमें दो उप मुख्यमंत्री सहित कुल 18 कैबिनेट मंत्री हैं।

Last Updated- July 30, 2023 | 3:59 PM IST

उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल के पहले विस्तार की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है। हाल के दिनों में इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री व समाजावादी पार्टी विधायक दारा सिंह चौहान व इसी महीने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा बने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) मुखिया ओमप्रकाश राजभर को योगी मंत्रिमंडल में शपथ दिलाई जाएगी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा और फिलहाल इसे छोटा ही रखा जाएगा। विधानसभा का मानसून सत्र 7 अगस्त से शुरू होगा।

उत्तर प्रदेश में कुल मंत्रियों की संख्या हो सकती है 60

हालांकि योगी मंत्रिमंडल में कुल आठ स्थान खाली हैं पर दो ही मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक दारा सिंह चौहान और राजभर दोनो को बतौर कैबिनेट मंत्री शामिल किया जाएगा। मंत्रिमंडल में छह स्थान अभी रिक्त रखे जाएंगे जिन्हें लोकसभा चुनावों के बाद भरा जाएगा। भाजपा कोटे से किसी अन्य को अभी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलेगी।

वर्तमान में मुख्यमंत्री समेत कुल 52 मंत्री

योगी मंत्रिमंडल में वर्तमान में मुख्यमंत्री समेत कुल 52 मंत्री हैं। इनमें दो उप मुख्यमंत्री सहित कुल 18 कैबिनेट मंत्री हैं। जबकि 14 स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री व 20 राज्य मंत्री हैं। उत्तर प्रदेश में कुल मंत्रियों की संख्या 60 हो सकती है।

गौरतलब ओमप्रकाश राजभर पिछली योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे पर 2019 लोकसभी चुनावों से पहले सीटों को लेकर मतभेद के चलते अलग हो गए थे। राजभर ने 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लड़ा था। हालांकि चुनावों के खत्म होते ही उन्होंने अपने रास्ते सपा से अलग कर लिए थे। इसी तरह दारा सिंह चौहान भी पिछली योगी सरकार में मंत्री थे पर विधानसभा चुनावों के ठीक पहले सपा में शामिल हो गए थे।

राजभर और दारा सिंह चौहान को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की खबर

दारा सिंह चौहान ने 2022 के विधानसभा चुनावों में सपा प्रत्याशी के तौर घोसी सीट से जीत हासिल की। भाजपा में शामिल होने के लिए इसी महीने उन्होंने सपा और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। अब मंत्री पद की शपथ लेने के बाद दारा सिंह चौहान बतौर भाजपा प्रत्याशी घोसी से ही उपचुनाव लड़ेंगे।

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक राजभर और दारा सिंह चौहान को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की सूचना दी जा चुकी है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजभवन को फाइल भेजी जा चुकी है जहां से हरी झंडी मिलते ही शपथ ग्रहण होगा।

Advertisement
First Published - July 30, 2023 | 3:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement