facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP: साइबर ठगों ने युवक को पार्ट टाइम नौकरी का झांसा दिया, ठगे 1.25 लाख रुपए

Advertisement
Last Updated- December 26, 2022 | 10:16 AM IST
fraud

नोएडा निवासी एक युवक को पार्ट टाइम नौकरी देने का कथित झांसा देकर साइबर ठगों ने उससे 1.25 लाख रुपए ठग लिए।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान ने बताया कि सेक्टर 36 में रहने वाले सौरव बार्ष्णेय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक युवती ने उसे व्हाट्सऐप पर संदेश भेज कर पार्ट टाइम नौकरी देने की पेशकश की और कहा कि वह एक घंटे काम करके अतिरिक्त धन कमा सकता है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सौरव को टेलीग्राम चैनल पर स्टूडियो मोजेक ग्रुप जेजे मे जोड़ लिया और उसे इंस्टाग्राम के पोस्ट देकर लाइक करने का काम दिया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी निवेश के नाम पर अतिरिक्त लाभ का झांसा देकर उससे अलग-अलग खातों में पैसे जमा कराने लगे। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने इस तरह उससे 1.25 लाख रुपए ठग लिए। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
First Published - December 26, 2022 | 10:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement