facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP Nikay Chunav 2023 : उत्तर प्रदेश में स्‍वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव में अपना दल के शफीक अहमद अंसारी जीते

Advertisement
Last Updated- May 13, 2023 | 3:14 PM IST
UP Nikay Chunav

उत्तर प्रदेश के स्‍वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी दल अपना दल (सोनेलाल) के शफीक अहमद अंसारी ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी अनुराधा पटेल को 8724 मतों से हरा दिया है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, स्‍वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव में अपना दल (सोनेलाल) के शफीक अहमद अंसारी ने सपा प्रत्याशी अनुराधा पटेल को 8724 मतों से हराया। अपना दल (एस) के अंसारी को 68,630 वोट मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की अनुराधा पटेल को 59,906 वोट मिले।

उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले की स्वार और मिर्जापुर जिले की छानबे (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ था।

उपचुनावों में सबका ध्यान स्वार सीट पर था, क्योंकि इस सीट का प्रतिनिधित्व पहले सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान करते थे।

स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाये जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के चलते रिक्त हुई थी। रामपुर से मिली खबर के मुताबिक, सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान अब तक अपने घर से बाहर नहीं निकले और न ही उन्होंने कोई बयान जारी किया।

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023 : भाजपा ने महापौर पद की तीन सीटों पर शुरुआती बढ़त बनाई

Advertisement
First Published - May 13, 2023 | 3:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement