facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

माफिया अतीक अहमद को ले जा रही उप्र पुलिस का काफिला कुछ देर के लिए मप्र के शिवपुरी जिले में रुका

Advertisement
Last Updated- March 27, 2023 | 1:50 PM IST
Atiq Ahmed

माफिया से राजनीतिक नेता बने अतीक अहमद को प्रयागराज ले जा रही उत्तर प्रदेश पुलिस का काफिला झांसी जिले में प्रवेश से पहले सोमवार सुबह थोड़ी देर के लिए मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रुका। जैसे ही काफिला शिवपुरी जिले के खराई में रुका, सफेद पगड़ी पहने अहमद शौच के लिए पुलिस वैन से नीचे उतरा तो पत्रकारों ने उससे पूछा कि क्या वह ‘‘डर’’ रहा है तो उसने जवाब दिया ‘‘काहे का डर।’’

इसके तुरंत बाद ही पुलिसकर्मी उसे पत्रकारों से दूर ले गए। गौरतलब है कि अहमदाबाद में साबरमती सेंट्रल जेल से रविवार शाम बाहर निकलने के बाद अहमद ने आशंका जताई थी कि उसकी हत्या की जा सकती है। सुरक्षाकर्मियों द्वारा पुलिस वाहन में ले जाने के दौरान अहमद ने जेल के बाहर संवाददाताओं से कहा था, ‘‘हत्या, हत्या’’।

स्थानीय पुलिस अधिकारी मनीष कुमार जादौन ने कहा, ‘‘काफिला शिवपुरी जिले के खराई में सुबह करीब सात बजे रुका ताकि अहमद शौच कर सके।’’ एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि अहमद का काफिला शिवपुरी जिले में कुछ देर रुकने के बाद सुबह करीब नौ बजे उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दाखिल हुआ। उत्तर प्रदेश पुलिस एक अदालती मामले को लेकर माफिया अतीक अहमद को गुजरात के अहमदाबाद में स्थित साबरमती केंद्रीय जेल से प्रयागराज ले जा रही है।

अहमद समाजवादी पार्टी (सपा) का पूर्व सांसद है और जून 2019 से साबरमती जेल में बंद है। उत्तर प्रदेश में जेल में रहने के दौरान रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल के अपहरण और मारपीट के आरोप में उच्चतम न्यायालय ने उसे वहां स्थानांतरित कर दिया गया था। पुलिस ने कहा कि हाल में उमेश पाल हत्याकांड सहित 100 से अधिक आपराधिक मामलों में उसका नाम है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुब्रत पाठक ने कहा था कि माफिया विकास दुबे की तरह अतीक अहमद की गाड़ी पलट जाए तो उन्हें हैरानी नहीं होगी।

गौरतलब है कि दुबे को जुलाई 2020 में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल द्वारा गोली मार दी गई थी। दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा था तब एक राजमार्ग पर रहस्यमय परिस्थितियों में उसे ले लाने वाली एसयूवी पलट गई थी। पुलिस का दावा है कि उसने भागने की कोशिश की थी।

Advertisement
First Published - March 27, 2023 | 1:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement