facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

UP Police Paper Leak Case: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय सिंह चौहान और सोनू सिंह यादव के रूप में हुई है और दोनों ही प्रयागराज के रहने वाले हैं।

Last Updated- March 02, 2024 | 4:52 PM IST
Protest over alleged paper leak
File Photo: Protest over alleged paper leak

उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने दो आरोपियों को यहां विभूति खंड इलाके से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एसटीएफ द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, आरोपी उस गिरोह के सदस्य हैं, जो 17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में शामिल थे।

एसटीएफ ने बताया कि यह गिरोह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए साल्वर (प्रश्न पत्र हल करने वाले) की व्यवस्था करने और प्रश्न पत्र लीक करने में भी शामिल था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय सिंह चौहान और सोनू सिंह यादव के रूप में हुई है और दोनों ही प्रयागराज के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने एसटीएफ अधिकारियों को बताया कि पुलिस द्वारा परीक्षा पत्र लीक में शामिल लोगों पर कार्रवाई शुरू करने के बाद से वे फरार थे।

पुलिस ने बताया कि दोनों के पास से 2024 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से संबंधित कई दस्तावेज, दो मोबाइल फोन और कुछ नकदी बरामद की गई। एसटीएफ ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लखनऊ के विभूति खंड थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

First Published - March 2, 2024 | 4:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट