facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP Roadways Bus Fare Hike: उत्तर प्रदेश में रोडवेज बसों का किराया बढ़ा

Advertisement

बसों का किराया चार रुपये तक बढ़ा दिया गया है

Last Updated- April 11, 2023 | 11:31 AM IST
UP bus

उत्तर प्रदेश में रोडवेज बसों का किराया चार रुपये तक बढ़ा दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नोएडा डिपो से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तमाम शहरों के लिए बसें चलती हैं, जिसमें मुख्य रुप से मथुरा, आगरा, एटा, कासगंज, बरेली, हरिद्वार, कोटद्वार, मेरठ, लखनऊ आदि शामिल हैं।

नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक अप्रैल से सभी स्थानों पर टोल शुल्क बढ़ा दिया है, जिसकी वजह से बसों का किराया बढ़ाना पड़ा है।

उन्होंने बताया, ‘‘नोएडा से बदायूं तक पहले प्रति यात्री किराया 335 रुपये था, जिसे बढ़ाकर 337 रुपये कर दिया गया है। वहीं, नोएडा से मेरठ तक का किराया 121 रुपये से बढ़ाकर 122 रुपये कर दिया गया है। नोएडा से बरेली तक का किराया 470 रुपये से बढ़ाकर अब 421 रुपये कर दिया गया है।’’

सिंह ने बताया कि नोएडा से मैनपुरी तक का किराया 403 रुपये से बढ़ाकर 405 रुपये और कौशांबी से चंदौसी तक का किराया 308 रुपये बढ़ाकर 310 रुपये कर दिया गया है।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 11:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement