facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP: इस रमजान सिंवई के बाजार में रौनक, कारोबार में 30% से ज्यादा तेजी की उम्मीद

Advertisement

राजधानी लखनऊ के सिंवई कारखानों में बीते एक महीने से 24 घंटे काम हो रहा है और लगातार बाहर के आर्डर आ रहे हैं।

Last Updated- April 03, 2024 | 5:17 PM IST
sewain
Representative Image

बीते कुछ साल कोरोना और मंदी के बाद इस रमजान उत्तर प्रदेश के सिंवई के कारोबार मे खासी रौनक नजर आ रही है। प्रदेश के वाराणसी और लखनऊ शहर से देश के सभी हिस्सों के अलावा विदेशों तक सिंवई भेजी जा रही है।

राजधानी लखनऊ के सिंवई कारखानों में बीते एक महीने से 24 घंटे काम हो रहा है और लगातार बाहर के आर्डर आ रहे हैं। आटे और मैदे की कीमतों में तेजी के चलते सिंवई के दाम भी पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं। इसके बाद भी बीते सालों के मुकाबले कारोबार 30 फीसदी से ज्यादा होने की उम्मीद है। पिछले साल अकेले वाराणसी और लखनऊ से ही रमजान के महीने में 400 करोड़ रुपये ज्यादा का कारोबार हुआ था जो अनुमान के मुताबिक इस बार 500 करोड़ के पार जाएगा।

हर साल ईद में सबसे ज्यादा बिकने वाली जीरो नंबर की किमामी सिंवई और डबल जीरो नंबर की सिंवई के मुकाबले इस बार बाजार में नई पेशकश केसरिया सिंवई की सबसे ज्यादा मांग है। सबसे बारीक और सुनहरे रंग की केसरिया सिंवई की मांग स्थानीय बाजारों के अलावा बाहर भी खूब है। केसरिया सिंवई की कीमत 100 से 300 रुपये चल रही है। खास ईद के मौके पर पसंद की जाने वाली जीरो नंबर की किमामी सिंवई बीते साल की ही तरह 70 से 90 रुपये किलो के बीच बिक रही है।

लखनऊ में पुल गुलाम हुसैन पर सिंवई का कारखाना चलाने वाले हसीब का कहना है कि बीते एक साल से त्योहारों में बाजार की बढ़ती रौनक का अंदाजा लगाते हुए इस बार पहले से तैयारियां शुरु हो गयी थीं। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया, देवरिया व महराजगंज से सिंवई बनाने वाले कारीगर बुला लिए गए थे और कच्चा माल भी एडवांस में जमा किया गया था। हसीब के मुताबिक अकेले पुराने लखनऊ में 100 से ज्यादा सिंवई के कारखाने दिन रात काम कर रहे हैं और करीब 15 क्विंटल माल रोज तैयार कर रहे हैं। उनका कहना है कि फरवरी से कारखाने चालू हो गए हैं जो अब मई के आखिर तक चलते रहेंगे।

राजधानी में सिंवई के एक अन्य कारोबारी फाखिर इस्लाम का कहना है कि देश भर में और खासकर मुंबई, कोलकात, दिल्ली और केरल में सबसे ज्यादा मांग लखनऊ की सिंवई की ही रहती है। हां कुछ लोगों को खास बनारसी भुनी सिंवई पसंद आती है जिसकी सप्लाई वाराणसी से होती है। सिंवई के थोक कारोबारी हकीम बताते हैं कि इस बार लोगों को बीच कच्ची सिंवई की भी काफी मांग आ रही है। कच्ची सिंवई की कीमत इस बार 80 से 90 रुपये किलो के बीच है। खास भुनी हुयी बनारसी सिंवई 130 से 190 रुपये किलो के बीच मिल रही है। हकीम का कहना है कि बाजार में केसरिया, लट्ठा, मुजाफर, जीरो नंबर, डबल जीरो, कच्ची और बनारसी जैसी कई वैराइटी की सिंवई मौजूद है। उनका कहना है कि रमजान के महीने में ही होली का त्योहार पड़ने की वजह से भी इस बार सिंवई की बिक्री बढ़ी है।

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 5:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement