facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूपी बनेगा सेमीकंडक्टर निर्माण का हब! 32,000 करोड़ के दो प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, 15 हजार नौकरियों की उम्मीद

Advertisement

टार्क सेमीकंडक्टर्स, यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) एन्क्लेव में स्थापित किए जाने वाले सेमीकंडक्टर फैब प्लांट में 28,440 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

Last Updated- November 09, 2024 | 2:56 PM IST
semiconductor

Uttar Pradesh semiconductor projects: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 32,000 करोड़ रुपये से अधिक के दो बड़े सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देकर प्रदेश को भविष्य के सेमीकंडक्टर निर्माण केंद्र (semiconductor fabrication hub) के रूप में स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया है। प्राइवेट सेक्टर के ये दोनों प्लांट, ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है।

सेमीकंडक्टर प्लांट से 15,000 नौकरियों के पैदा होने की संभावना

राज्य कैबिनेट ने हाल ही में अगले पांच वर्षों में प्रदान की जाने वाली 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी को मंजूरी दे दी है, जिससे इन दोनों परियोजनाओं के लिए रास्ता साफ हो गया है। इन दोनों परियोजनाओं से 15,000 रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।

टार्क सेमीकंडक्टर्स बनाएगी सेमीकंडक्टर फैब प्लांट

टार्क सेमीकंडक्टर्स, यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) एन्क्लेव में स्थापित किए जाने वाले सेमीकंडक्टर फैब प्लांट में 28,440 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। परियोजना के लिए, केंद्र और राज्य सरकार, कुल लागत पर 25 प्रतिशत पूंजीगत सब्सिडी प्रदान करेंगे। बता दें कि टार्क सेमीकंडक्टर्स, हीरानंदानी ग्रुप का हिस्सा है।

Also read: Air India Express का फोकस ज्यादा इंटरनेशनल फ्लाइट पर, FY25 के अंत तक 110 विमानों का होगा बेड़ा! 

व्यावसायिक उत्पादन शुरू होने पर परियोजना को मिलेगा अतिरिक्त प्रोत्साहन

राज्य मंत्रिमंडल ने यूपी के हिस्से के रूप में 25 प्रतिशत पूंजी सब्सिडी या लगभग 7,037 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। टार्क के सेमीकंडक्टर फैब प्लांट से राज्य में 1,000 प्रत्यक्ष और 10,000 अप्रत्यक्ष रोजगार अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

यूपी औद्योगिक विकास प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर के अनुसार, व्यावसायिक उत्पादन शुरू होने पर परियोजना को अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा।

Advertisement
First Published - November 9, 2024 | 2:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement