facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP: वाराणसी में नई टाउनशिप और अयोध्या में हाउसिंग कॉलोनी बनाएंगी योगी सरकार, धार्मिक नगरी में बसने की चाह रखने वालों की बढ़ रही तादाद

Advertisement

अयोध्या में जहां किसानों से 70 एकड़ जमीन लेकर वशिष्ठ कुंज के नाम से लखनऊ रोड पर नई आवासीय योजना विकसित की जा रही है। वहीं, वाराणसी में एयरपोर्ट के करीब नई काशी बसाई जा रही है।

Last Updated- September 15, 2024 | 3:39 PM IST
More plots to be allotted in NCR region. Yamuna Expressway authority comes up with new scheme

राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या और काशी-विश्वनाथ कारीडोर के चलते वाराणसी में बसने की चाह रखने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। दोनों धार्मिक नगरों में आशियाने की बढ़ी मांग को देखते हुए योगी सरकार ने अयोध्या और वाराणसी में नए उपनगर बनाने का फैसला किया है।

अयोध्या में जहां किसानों से 70 एकड़ जमीन लेकर वशिष्ठ कुंज के नाम से लखनऊ रोड पर नई आवासीय योजना विकसित की जा रही है। वहीं, वाराणसी में एयरपोर्ट के करीब नई काशी बसाई जा रही है। नई काशी के लिए वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट के पास आर रिंग रोड के किनारे 40 गांवों की 1300 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी। इस उपनगर में मेडिकल संस्थान, उद्योगों, शैक्षणिक संस्थानों के साथ ही वैदिक सिटी, स्पोर्ट्स सिटी और वर्ल्ड सिटी विकसित की जाएंगी।

इस उपनगरी में प्रवेश के लिए एक भव्य काशी द्वार बनाया जाएगा। नई काशी के जमीन अधिग्रहण के लिए प्रदेश सरकार से 18000 करोड़ रूपये की मांग की गई है। साथ ही जिन गांवों की जमीन ली जानी है वहां खरीदने व बेचने पर जल्द रोक लगा दी जाएगी। हाल ही में वाराणसी महायोजना में संशोधन के बाद रिंग रोड के दोनों तरफ 500 मीटर तक जमीन के मिश्रित उपयोग की अनुमति दे दी गई है। इसके बाद नई काशी में वाणिज्यिक, कार्यालय भवनों, मल्टीप्लेक्सों व शोरूमों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

Also read: UP Rain: जोरदार बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान और गन्ने की फसल को होगा फायदा; कई जिलों में बाढ़ से हालात खराब

अधिकारियों ने बताया कि नई काशी विकसित करने के बाद पुराने शहर में आबादी का दबाव घटेगा और इसके चलते यातायात सुगम हो सकेगा। बड़े पैमाने पर आसपास के जिलों व बाहर के प्रदेशों से आकर वाराणसी में बसने वालों के लिए सहूलियत होगी। नई काशी परियोजना के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद मिल कर काम करेंगे। प्रदेश सरकार से उपनगर के लिए मंजूरी मिलने के बाद जमीन अधिग्रहण शुरू हो जाएगा। परियोजना को पूरा करने के लिए दो साल की समय सीमा रखी जाएगी।

नई काशी के लिए जो योजना तैयार की गई है उसके मुताबिक 208 एकड़ में स्पोर्ट्स सिटी, 300 एकड़ में वरुणा विहार सिटी आवासीय उद्देश्यों के लिए, 250 एकड़ में मेटिसिटी, 250 एकड़ में वैदिक सिटी, 21 एकड़ में शैक्षिक सिटी जबकि 600 एकड़ में शहरी सुविधाएं व बाजार विकसित किए जाएंगे।

दूसरी तरफ अयोध्या में बनने वाले वशिष्ठ कुंज में वाणिज्यिक और आवासीय इकाइयां विकसित की जाएगीं। अयोध्या के सोहावल तहसील के फिरोजपुर उपहरार में बनने वाले वशिष्ठ कुंज में उच्च, मध्यम व दुर्बल आय वर्ग के लोगों के लिए भूखंडों का आवंटन होगा। इसके साथ ही वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए भी भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। इस योजना के लिए 70 एकड़ जमीन किसानों से ली जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

Advertisement
First Published - September 15, 2024 | 3:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement