facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उपेंद्र कुशवाहा बोले – नीतीश ही रहेंगे NDA का चेहरा, बिहार चुनाव में नेतृत्व को लेकर नहीं कोई मतभेद

Advertisement

राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने साफ कहा कि NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा और सरकार भी उन्हीं के नेतृत्व में बनेगी।

Last Updated- October 22, 2025 | 9:09 AM IST
Nitish Kumar

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है और सरकार भी उन्हीं के नेतृत्व में बनेगी। कुशवाहा ने पटना में कहा, ‘राजग के मुख्यमंत्री पद का चेहरा नीतीश कुमार ही हैं। गठबंधन के सभी घटक दल उनके नेतृत्व और अनुभव पर पूरा भरोसा रखते हैं। इस चुनाव में राजग स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही शपथ ग्रहण होगा।’

कुशवाहा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। रालोमो प्रमुख कुशवाहा ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि राजग के भीतर नेतृत्व को लेकर कोई मतभेद नहीं है और पूरा गठबंधन एकजुट है।

उल्लेखनीय है कि पटना में दो दिन पहले ही एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा था कि मुख्यमंत्री कौन होगा यह चुनाव के बाद विधायक तय करेंगे। हालांकि शाह ने कहा था चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेंगे। सीट बंटवारे पर कुशवाहा ने कहा कि गठबंधन में सभी निर्णय आपसी सहमति और समझौते से होते हैं।

भाजपा के ‘दबाव’ में तीन ने नामांकन वापस लिए: प्रशांत

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के तीन उम्मीदवारों ने भाजपा के ‘दबाव’ में अपने नामांकन वापस ले लिए। पटना में किशोर ने यह दावा भी किया कि सत्ता पक्ष राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) चुनाव हारने के डर से विपक्षी उम्मीदवारों को मैदान से हटने के लिए धमका रहा है।

उन्होंने कहा, ‘जनसुराज को वोटकटवा बताने वाली भाजपा को असल में डर लग रहा है। भाजपा को महागठबंधन से नहीं, बल्कि जनसुराज से डर लग रहा है। इसका उदाहरण यह है कि पिछले चार दिनों में हमारे तीन घोषित उम्मीदवारों को नामांकन करने नहीं दिया गया।’

Advertisement
First Published - October 22, 2025 | 9:09 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement