facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कभी पत्थर, सिलेंडर-मुर्गा रखकर बनाता था रेलवे ट्रैक पर वीडियो, RPF ने सिखाया अच्छा सबक

Advertisement

अपराधी गुलज़ार शेख ने अपने यूट्यूब चैनल पर 250 से अधिक वीडियो अपलोड किए हैं और उसके दो लाख से अधिक अनुसरणकर्ता हैं।

Last Updated- August 03, 2024 | 8:26 AM IST
arrested
Representatve Image

रेलवे सुरक्षा बल ने रेल पटरियों पर ट्रेन परिचालन को खतरा पहुंचाने वाली विभिन्न प्रकार की वस्तुएं रखने के आरोप में प्रयागराज जिले, उत्तर प्रदेश के एक गांव से एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया।

रेल मंत्रालय के एक प्रेस बयान में कहा गया, ‘‘अपराधी गुलज़ार शेख ने अपने यूट्यूब चैनल पर 250 से अधिक वीडियो अपलोड किए हैं और उसके दो लाख से अधिक अनुसरणकर्ता हैं। उसकी ‘ऑन-कैमरा’ गतिविधियों ने रेलवे सुरक्षा और संचालन दोनों के लिए महत्वपूर्ण खतरा पैदा किया है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘शेख के यूट्यूब प्रोफ़ाइल और सोशल मीडिया पर उसकी उपस्थिति के विस्तृत विश्लेषण के आधार पर आरपीएफ ऊंचाहार, उत्तर रेलवे ने 01/08/2024 को रेलवे अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। उसी दिन, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की एक टीम ने सैयद अहमद के बेटे गुलज़ार शेख को उसके खंदरौली गांव, सोरांव (प्रयागराज), उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।’’

मंत्रालय के अनुसार, आरपीएफ के महानिदेशक ने इस बात पर जोर दिया कि गुलजार शेख के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भारतीय रेलवे की सुरक्षा से समझौता करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के लिए एक सबक के रूप में काम करेगी।

Advertisement
First Published - August 3, 2024 | 8:25 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement