facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Uttar Pradesh: सामूहिक विवाह योजना में धोखाधड़ी, महिला ने भाई से की शादी

Advertisement

यह जोड़ा पहले से ही शादीशुदा था, लेकिन उन्होंने योजना के तहत ₹51,000 हासिल करने के लिए खुद को अविवाहित दिखाया।

Last Updated- March 19, 2024 | 6:37 PM IST
46% women left work after marriage 42% men took loans for divorce: Survey

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से जुड़ी धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। NDTV में छपी खबर के मुताबिक, 5 मार्च को आयोजित एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में, प्रीति यादव नाम की एक महिला ने योजना का लाभ उठाने के लिए अपने ही भाई कृष्णा से शादी कर ली। यह घटना तब हुई जब प्रीति का असल दूल्हा रमेश यादव समय पर कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच सका।

यह जोड़ा पहले से ही शादीशुदा था, लेकिन उन्होंने योजना के तहत ₹51,000 हासिल करने के लिए खुद को अविवाहित दिखाया। जांच के बाद, भाई-बहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और एक ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।

योजना के तहत शादी करने वाले जोड़ों को ₹51,000 की सहायता राशि दी जाती है। इसमें से ₹35,000 दुल्हन के बैंक खाते में भेजे जाते हैं, ₹10,000 गिफ्ट के लिए, और ₹6,000 समारोह के लिए दिए जाते हैं।

इसके पहले जनवरी में बलिया में 240 से अधिक अयोग्य लोगों ने योजना का लाभ उठाने के लिए अपना नामांकन कराया था। जांच के लिए 20 टीमें गठित की गईं और घर-घर जांच की गई। इसके बाद 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें कुछ सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं।

इस घटना के बाद, उत्तर प्रदेश सरकार ने नवविवाहित जोड़ों के विवरण को आधार से जोड़ने का निर्णय लिया है। राज्य के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि धोखाधड़ी को रोकने के लिए सरकार कार्यक्रम में जोड़ों को मौके पर ही विवाह प्रमाण पत्र देगी।

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 6:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement