facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Uttar Pradesh : राज्य में 519 औद्योगिक परियोजनाएं भूमि पूजन के लिए तैयार, जानिए डिटेल

Advertisement
Last Updated- April 14, 2023 | 2:10 PM IST
Retail tech firm Ace Turtle raises Rs 293 crore

सफल वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएस) के बाद ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियों में जुटी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को अब तक 519 औद्योगिक परियोजनाओं पर काम शुरू करने के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। निवेशकों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग नीतियों की अधिसूचना जारी कर दी है।

प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया कि निवेशकों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों द्वारा बनाई गयीं 25 सेक्टोरल पॉलिसियों की अधिसूचना जारी कर दी गयी है जो उद्योगों की स्थापना के लिए सहायक साबित होंगी। उन्होंने बताया कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए सभी विभागों को लक्ष्य दिए गए हैं। इसी साल अगस्त में प्रस्तावित इस समारोह में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा गया है। इसे मद्देनजर सभी 35 विभाग एमओयू करने वाले निवेशकों से मुलाकात कर रहे हैं। सभी विभागों ने अब तक 371 निवेशकों से संपर्क साध कर 2.20 लाख करोड़ रुपये की 519 परियोजनाओं की शुरुआत के लिए तैयारी पूरी कर ली है।

औद्योगिक विकास मंत्री की समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर हर विभाग की प्रगति की निगरानी की जा रही है। निवेश सारथी पोर्टल पर परियोजनाओं की स्थिति को चिन्हित करने के लिए विभागों की सुविधा ऑनलाइन की गयी है। औद्योगिक विकास आयुक्त नियमित तौर पर बड़े निवेशकों के साथ बैठक कर रहे हैं। निवेशकों की दिक्कतों के निस्तारण के लिए उन्हें इन्वेस्ट यूपी के पास भेजा जा रहा है।

मंत्री नंदी ने कहा कि आईटी, आईटीएस, डेटा सेन्टर, ईएसडीएम, डिफेंस एवं एयरोस्पेस, इलेक्ट्रिक वाहन, वेयरहाउसिंग, लॉजिस्टिक, पर्यटन, टेक्सटाइल, एमएसएमई के साथ ही अन्य क्षेत्रों में बड़ी संख्या में निवेशक निवेश को तैयार हैं, आगे आ रहे हैं। किसी भी विभाग में निवेश के लिए निवेशकों को दिक्कत न हो, इसीलिए 25 सेक्टोरल पॉलिसी बनाई गई है।

जीआईएस की ही तर्ज पर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को भी भव्य बनाने की तैयारी है। इसमें भी केंद्रीय मंत्रियों के साथ शीर्ष उद्यमियों को बुलाया जाएगा। प्रदेश सरकार की कोशिश जीआईएस की तरह ही लक्ष्य से अधिक औद्योगिक परियोजनाओं को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शुरू करने की होगी।

Advertisement
First Published - April 14, 2023 | 2:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement