facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लखनऊ के 67% लोग करते हैं UPI पेमेंट, 76% को ऑनलाइन फ्रॉड का है ज्ञान

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक 2024-25 में लखनऊ के 50 फीसदी उत्तरदाता बचत करने में सक्षम रहे हैं जोकि बीते साल से 4 अंक अधिक है।

Last Updated- June 20, 2025 | 8:19 PM IST
UPI Transactions may 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जहां बड़ी तादाद में लोग लेन-देन के लिए यूपीआई जैसे डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते हैं। वहीं, उनमें ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी को लेकर जागरुकता भी खासी है।

देश के 17 शहरों में 18-55 आयु वर्ग के उपभोक्ताओं पर किए गए वार्षिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट द ग्रेट इंडियन वॉलेट के मुताबिक राजधानी लखनऊ के लोग अपनी आय व खर्चों के बीच संतुलन बनाकर रखते हैं और बीते साल के मुकाबले अधिक बचत कर पाने में सफल रहे हैं। उक्त सर्वेक्षण कनज्यूमर फाइनेंस कंपनी होम क्रेडिट इंडिया ने करवाया था जिसके तीसरे संस्करण के निष्कर्षों के बारे में खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 2024-25 में लखनऊ के 50 फीसदी उत्तरदाता बचत करने में सक्षम रहे हैं जोकि बीते साल से 4 अंक अधिक है। लखनऊ के 67 फीसदी निवासी यूपीआई का उपयोग करते हैं हालांकि उनमें से 48 फीसदी ने शुल्क लगने की स्थिति में इसे बंद करने की बात कही है।

Also read: CM योगी ने किया गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का लोकार्पण, नेपाल सीमा तक सफर हुआ आसान और तेज

ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर जागरूक लखनऊ

ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर लखनऊ में जागरुकता का स्तर काफी अधिक 76 फीसदी है। हालांकि, 20 फीसदी लोग इसके शिकार भी हुए हैं। सर्वेक्षण में राजधानी के 74 फीसदी लोगों ने माना है कि सस्ते कर्ज से उनकी इच्छाएं आसानी से पूरी हो सकती हैं। लखनऊ में मध्य वर्गीय परिवारों के बजट का सबसे ज्यादा 34 फीसदी किराने के सामानों की खरीदारी तो 17 फीसदी यातायात पर और 11 फीसदी बच्चों की शिक्षा पर खर्च होता है। मध्यम वर्ग के लोगों की औसत मासिक आय 28,000 जबकि खर्च 18,000 रूपये होने की बात सर्वेक्षण में निकल कर आई है।

सर्वेक्षण के निष्कर्षों के मुताबिक लखनऊ के लोग पर्यटन व बाहर खाने पर अपने विवेकाधीन कोष का 29-29 फीसदी खर्च करते हैं। सबसे ज्यादा 31 फीसदी लोगों का वित्तीय लक्ष्य अपना खुद का व्यवसाय खड़ा करना तो 18 फीसदी का घर खरीदना है।

Advertisement
First Published - June 20, 2025 | 8:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement