facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं होने के बाद अब यूपी के बिजली उपभोक्ता टैरिफ में छूट की मांग करेंगे

Advertisement
Last Updated- May 26, 2023 | 11:23 PM IST
free electricity

उत्तर प्रदेश में लगातार चौथे साल बिजली दरों में बढ़ोत्तरी न होने के बाद अब उपभोक्ताओं की ओर इसमें रियायत की मांग उठायी जाएगी।

प्रदेश के उपभोक्ता बिजली कंपनियों पर निकले 7988 करोड़ रुपये के सरप्लास के एक एवज में रियायत दिए जाने की मांग को लेकर विद्युत नियामक आयोग में लोक महत्व याचिका दायर करेंगे।

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने बताया कि याचिका में उपभोक्ताओं को 10 फीसदी रिबेट दिए जाने की मांग की जाएगी। उनका कहना है कि वास्तव में वितरण कंपनियों पर उपभोक्ताओं का 25133 करोड़ रुपये सरप्लस निकलता है जिसको लेकर मामला आयोग में चल रहा है।

हालांकि वर्तमान में आयोग ने 7988 करोड़ रुपये बकाया की बात को मान लिया है। अब इस सरप्लस के एवज में प्रदेश के उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 10 फीसदी की कमी की जानी चाहिए।

उपभोक्ता परिषद ने कहा कि नयी दरें लागू हो जाने के बाद और बिजली कंपनियों की वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) की मंजूरी के बाद अब किसानों को फ्री बिजली दिया जाना आसान हो सकता है।

वर्मा का कहना है कि आकलन के मुताबिक अगर प्रदेश सरकार 1661 करोड़ रुपये की सब्सिडी पावर कारपोरेशन को दे देती है तो किसानों को मुफ्त बिजली मिलने की राह खुल जाएगी।

परिषद अध्यक्ष का कहना है कि आयोग की ओर से जारी बिजली दरों के आदेश में कंपनियों की कुल राजस्व आवश्यकता बिना किसी सब्सिडी के 85105 करोड़ रुपये आंकी गयी है। इसमें से उपभोक्ताओं का सरप्लस 7988 करोड़ निकाल दें तो कम से कम 10 फीसदी दर कम हो सकता है। सोमवार को परिषद इस संबंध में आयोग के मने याचिका दाखिल करेगा।

उपभोक्ता परिषद ने एक बार फिर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के बिजली कंपनियों फैसले पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि नियामक आयोग इस पर आने वाले खर्च को उपभोक्ताओं से लिए जाने के प्रस्ताव को खारिज कर चुका है। ऐसे में स्मार्ट पर आने वाले 25000 करोड़ रुपये के खर्च को बिजली कंपनियों का उठाना होगा जो कि उनकी आर्थिक स्थिति को कमजोर करेगा।

Advertisement
First Published - May 26, 2023 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement