facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

चुनाव नतीजे के बाद CM योगी लौटे एक्शन में; इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, रोजगार, बिजली को लेकर दिए निर्देश

Advertisement

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश देते हुए कहा कि गन्ना पेराई का नया सत्र प्रारंभ होने से पूर्व पिछले सत्र का सारा बकाया भुगतान हो।

Last Updated- June 06, 2024 | 4:54 PM IST
UP CM Yogi Adityanath

तीन महीनों तक चले लोकसभा चुनावों के अभियान के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से एक्शन में नजर आए हैं। गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री ने विभागवार परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेने के साथ कई मामलों में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रहे अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को लेकर विशेष निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के लिए जमीन की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए भारत सरकार के साथ सतत संवाद संपर्क बनाए रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके तहत प्रदेश में आगरा और प्रयागराज में दो नोड विकसित किए जाने हैं। इंडस्ट्रियल कॉरिडोर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाई देने वाला होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश कर रहीं औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा रियायत दी जा रही हैं। ऐसे सभी प्रकरणों की गहन समीक्षा कर बिना विलंब यथोचित समाधान किया जाए और औद्योगिक विकास विभाग द्वारा इसे शीर्ष प्राथमिकता देते हुए निस्तारित किया जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि गन्ना पेराई का नया सत्र प्रारंभ होने से पूर्व पिछले सत्र का सारा बकाया भुगतान हो। उन्होंने कहा कि नए सत्र में गन्ना उन्हीं चीनी मिलों को दिया जाए जिनका भुगतान रिकॉर्ड अच्छा हो।

रोजगार को लेकर खास निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन भी विभागों में रिक्तियां हैं और नियुक्ति की जानी हैं, वहां से तत्काल मांग चयन आयोगों को भेजा जाए साथ ही चयन प्रक्रिया की समय-सीमा तय करें। टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण की कार्यवाही को और तेज करने के साथ इसकी खरीद की प्रक्रिया समय से पूरा करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही समाप्त होने वाली है। सभी विभागों द्वारा वर्तमान बजट में प्राविधानित धनराशि का यथासंभव खर्च किया जाना सुनिश्चित किया जाए। समय से आवंटन और समय से खर्च होना चाहिए। वित्त विभाग द्वारा इसकी विभागवार समीक्षा की जाए। उनका कहना था कि GST संग्रह के प्रयासों को तेज करने की आवश्यकता है। फील्ड में तैनात अधिकारियों को टारगेट दें।

प्रदेश में बिजली आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि तेज गर्मी व लू का मौसम चल रहा है। ऐसे में पूरे प्रदेश में गांव हो या शहर, कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए। बिजली तभी कटे, जब बहुत जरूरी हो। ट्रांसफार्मर जलने, तार गिरने, ट्रिपिंग जैसी समस्याओं का बिना विलंब निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति लगातार बनाए रखा जाए।

Advertisement
First Published - June 6, 2024 | 4:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement