facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अयोध्या में रियल एस्टेट का जलवा! रामनगरी में अमिताभ बच्चन ने खरीदी 54,454 स्क्वायर फुट जमीन, क्या है महानायक का प्लान? 

Advertisement

राम मंदिर के उद्घाटन के समय अमिताभ बच्चन अयोध्या में जमीन खरीद चुके हैं। उन्होंने बीते साल अयोध्या में 14.5 करोड़ की जमीन खरीदी थी।

Last Updated- March 11, 2025 | 9:10 PM IST
Amitabh Bachchan
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन

रियल एस्टेट के मामले में उत्तर प्रदेश के बेशकीमती शहरों में शुमार हो चुकी राम नगरी अयोध्या में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर जमीन खरीदी है। अमिताभ इस जमीन पर पिता कवि हरिवंश राय बच्चन के लिए स्मारक बनाएंगे। जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में अपने पिता की याद में एक सांस्कृतिक केंद्र बनाने की इच्छा जताई है। इससे पहले भी राम मंदिर के उद्घाटन के समय अमिताभ बच्चन अयोध्या में जमीन खरीद चुके हैं। उन्होंने अयोध्या में 2024 में 14.5 करोड़ की जमीन खरीदी थी, जो 10,000 स्क्वायर फुट में फैली हुई है और राम मंदिर से सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर स्थित है।

अब अमिताभ बच्चन ने रामलला के जन्म स्थल से 10 किलोमीटर की दूरी पर 54,454 स्क्वायर फुट जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि ये अयोध्या में बच्चन परिवार का दूसरी जमीन का सौदा है। हाल में खरीदी गई इस जमीन पर एक भव्य स्मारक पुस्तकालय या सांस्कृतिक केंद्र बनाया जा सकता है, जिसमें उनके पिता कवि हरिवंश राय बच्चन की साहित्यिक विरासत को संरक्षित और प्रदर्शित किया जाएगा।

अयोध्या में कई लोगों ने किया है जमीन में निवेश

इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने अयोध्या में अपने राज्य का अतिथि गृह बनाने के लिए प्रदेश सरकार से जमीन ली है। देश के कई मशहूर कारपोरेट घरानों ने भी अयोध्या में जमीनों में निवेश किया है। इसके अलावा कई नामचीन समूह यहां  अपने होटलों का निर्माण कर रहे हैं। अयोध्या में बसने की लोगों की रुचि देखते हुए उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद यहां बड़ी आवासीय परियोजना लेकर आ रहा है। रियल एस्टेट कंपनी लोढ़ा समूह ने भी यहां जमीन खरीद कर आवासीय भूखंड उपलब्ध कराए हैं।

गौरतलब है कि महाकुंभ की सफलता ने उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं तो राम मंदिर के लोकार्पण के बाद अयोध्या में भी पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। योगी सरकार द्वारा विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की दिशा में प्रयासरत होने के कारण सेलिब्रिटीज और कॉरपोरेट जगत की दिलचस्पी भी रामनगरी में बढ़ी है। अयोध्या में एयरपोर्ट, विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन व अतर राज्यीय बस स्टेशन बनाया गया है। देश के कई प्रदेश को अयोध्या में अपने-अपने अतिथि गृह बनाने के लिए जमीन योगी सरकार ने दी है।

Advertisement
First Published - March 11, 2025 | 8:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement