facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बढ़ती भीड़ के चलते अयोध्या एयरपोर्ट का AAI करेगा विस्तार: ₹1,625 करोड़ होंगे खर्च, 28 महीनों में पूरा होगा काम

Advertisement

अभी यह एयरपोर्ट देश के सिर्फ पांच शहरों से हर हफ्ते करीब 174 उड़ानें संभालता है। इन शहरों में  दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल हैं।

Last Updated- March 23, 2025 | 4:11 PM IST
Ayodhya Airport
फोटो क्रेडिट: Commons

Ayodhya Airport: भारतीय एयरपोर्ट प्राधिकरण (AAI) अयोध्या एयरपोर्ट का विस्तार करने की योजना बना रहा है, जिसकी लागत 1,625 करोड़ रुपये होगी। इसका मकसद एयरपोर्ट की यात्री संभालने की क्षमता को बढ़ाना है। फिलहाल, यह एयरपोर्ट सालाना 0.16 मिलियन यात्री (MPPA) संभाल सकता है। अधिकारियों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस विस्तार से इसे 6 MPPA तक बढ़ाने का लक्ष्य है।

नया और बेहतर अयोध्या एयरपोर्ट 30 दिसंबर, 2023 को शुरू किया गया था। इसके बाद 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ। तब से दोनों जगहों पर आने-जाने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे एयरपोर्ट पर यात्रियों का ट्रैफिक काफी बढ़ गया है।

एक अधिकारी ने बताया, “एयरपोर्ट का क्षेत्रफल अभी करीब 141 हेक्टेयर है, जिसे बढ़ाकर 331 हेक्टेयर किया जाएगा। एक नया यात्री टर्मिनल भवन 4.4 हेक्टेयर क्षेत्र में बनाया जाएगा। मौजूदा टर्मिनल भवन छोटा है और यह सिर्फ 0.6 हेक्टेयर में फैला हुआ है।”

अधिकारी ने आगे कहा कि यह विस्तार 28 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है और पूरे प्रोजेक्ट की लागत करीब 1,625 करोड़ रुपये है। एयरपोर्ट के एप्रन में बे की संख्या 8 से बढ़ाकर 18 की जाएगी। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट को पर्यावरण मंजूरी दे दी है।

अभी यह एयरपोर्ट देश के सिर्फ पांच शहरों से हर हफ्ते करीब 174 उड़ानें संभालता है। इन शहरों में  दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल हैं। यह जानकारी एविएशन एनालिटिक्स फर्म सिरियम (Cirium) से मिली है। एक साल पहले यह एयरपोर्ट हर हफ्ते करीब 154 उड़ानें संभाल रहा था।

इंडिगो इस एयरपोर्ट से सबसे बड़ी ऑपरेटर है, जो हर हफ्ते करीब 64 उड़ानें चलाती है। एक साल पहले यह एयरलाइन यहाँ से सिर्फ 36 उड़ानें संचालित करती थी। स्पाइसजेट अभी अयोध्या एयरपोर्ट से हर हफ्ते 42 उड़ानें चलाती है।

Advertisement
First Published - March 23, 2025 | 4:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement