facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ayodhya: अब रामनगरी में भी होगा आपका घर! 10 हजार लोगों के लिए बनाए जाएंगे फ्लैट

Advertisement

अयोध्या शहर में वैक्स म्यूजियम और पर्यटन केंद्र का निर्माण भी जल्दी पूरा किया जाएगा।

Last Updated- June 13, 2024 | 3:29 PM IST
ayodhya
Representative Image

Uttar Pradesh: लोकसभा चुनावों के खत्म होने के बाद अब अयोध्या में विकास व सौंदर्यीकरण के कामों को युद्धस्तर पर शुरु किया जा रहा है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में अपना आशियाना बनाने की मांग में बड़े पैमाने पर आयी तेजी को देखते हुए हजारों की तादाद में फ्लैट बनाए जाएंगे।

अयोध्या में जल्द ही 10000 फ्लैटों का निर्माण शुर किया जाएगा जिसे स्थानीय के साथ बाहर के लोग भी खरीद सकेंगे। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सरयु तट पर ठहराने के लिए बड़े क्षेत्रफल में टेंट सिटी बनाई जाएगी। अयोध्या शहर में वैक्स म्यूजियम और पर्यटन केंद्र का निर्माण भी जल्दी पूरा किया जाएगा। अयोध्या विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक शहर मं वशिष्ठ कुंड के पास 10000 लोगों के लिए फ्लैट बनाए जाएंगे। इनमें अल्प, मध्यम व उच्च आय वर्ग के लिए फ्लैट होंगे। इस आवासीय योजना के लिए 35 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया गया है। इसी साल इन फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा।

विकास प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि अयोध्या में सरयू के किनारे सेना के पायरिंग जोन की 2211 एकड़ जमीन मिली है जिस पर पिकनिक स्पॉट विकसित किया जाएगा। डूब क्षेत्र में आने के कारण इस जमीन पर स्थाई निर्माण नही किया जा सकता है लिहाजा यहां फांउंडेन पार्क और टेंट सिटी बसाई जाएगी। इस इलाके के ही करीब पहले से ही 600 टेंट लगाए गए थे जहां सरयु तट पर रुकने की चाह वाले श्रद्धालुओं को जगह दी जाती है। अब सेना की फायरिंग रेंज की जमीन मिलने के बाद टेंट सिटी का विस्तार होगा। मानसून के दौरान टेंट सिटी का संचालन नहीं होगा।

इसके अलावा अयोध्या में बन रहे वैक्स म्यूजियम का निर्माण भी तेज कर दिया गया है। ढाई एकड़ जमीन पर सात करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस वैक्स म्यूजियम के देश में सबसे बड़ा होने का दावा किया जा रहा है। इसका निर्माण निजी सार्वजनिक सहभागिता के आधार पर किया जा रहाहै। वैक्स म्यूजियम का निर्माण देश के जाने माने वैक्स कलाकार सुनील केडलूर कर रहे है जो पहले से ही मुंबई, गोवा और केरल में कई वैक्स म्यूजियम बना चुके हैं। इस म्यूजियम में रामायण की कथाओं के 75 मॉडल तैयार किए जाएंगे।

Advertisement
First Published - June 13, 2024 | 3:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement