facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दीपोत्सव 2025 पर अयोध्या को मिलेगा वैक्स म्यूजियम का तोहफा, रामायण के दिखेंगे 50 पात्र

Advertisement

अयोध्या में दीपोत्सव 2025 पर 10 हजार वर्ग फीट में बना वैक्स म्यूजियम खुलेगा, जहां रामायण के 50 पात्रों के मोम के पुतले प्रदर्शित होंगे।

Last Updated- August 25, 2025 | 1:34 PM IST
Deepotsav in Ayodhya
Representative Image

UP: साल दर साल दीप जलाने में विश्व रिकॉर्ड बना रहे उत्तर प्रदेश के अयोध्या मे होने वाले Deepotsav में इस बार रामनगरी को वैक्स म्यूजियम का तोहफा मिलेगा।

योगी आदित्यनाथ के प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद से हर साल दीपावली पर आयोजित किए जा रहे दीपोत्सव में इस बार भव्य वैक्स म्यूजियम को श्रद्धालु व पर्यटकों के लिए लोकार्पित किया जाएगा। यह म्यूजियम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के परिक्रमा मार्ग पर 10 हजार वर्ग फीट के विशाल क्षेत्र में बन रहा है। इस म्यूजियम में भगवान श्रीराम सहित रामायण के करीब 50 प्रमुख पात्रों के मोम के पुतले प्रदर्शित किए जाएंगे, जो न केवल श्रद्धालुओं बल्कि पर्यटकों को भी इतिहास और संस्कृति का जीवंत अनुभव प्रदान करेंगे। इस परियोजना पर अब तक करीब 7.5 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।

गौरतलब है कि योगी सरकार ने अयोध्या को वैश्विक पर्यटन के नक्शे पर स्थापित करने के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की शुरुआत की है। राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के बाद से अयोध्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस वैक्स म्यूजियम के निर्माण से न केवल धार्मिक पर्यटन को बल मिलेगा, बल्कि यह रामायण के मूल्यों और भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर और अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेगा।

परिक्रमा मार्ग पर बन रहा यह वैक्स म्यूजियम आधुनिक तकनीक और कला का अनूठा संगम होगा। इस 10 हजार वर्ग फीट के क्षेत्र में फैले  म्यूजियम में प्रवेश करते ही पहले राम का मंदिर मिलेगा। अंदर रामायण के 50 प्रमुख पात्रों के मोम के पुतले प्रदर्शित किए जाएंगे। इनमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव, जटायु जैसे पात्र शामिल होंगे। इन पुतलों को बनाने में महाराष्ट्र की एक संस्था केरल के विशेषज्ञों की सेवाएं ले रही हैं, ताकि पात्रों के हाव-भाव, वेशभूषा और ऐतिहासिक संदर्भों को पूरी तरह से जीवंत किया जा सके।

म्यूजियम में रामायण के प्रमुख प्रसंगों को भी दृश्यात्मक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा, जैसे राम-रावण युद्ध, सीता हरण, हनुमान की लंका यात्रा और राम-सेतु निर्माण। इसके अलावा, म्यूजियम में आधुनिक तकनीकों जैसे ऑडियो-विजुअल प्रभाव और इंटरैक्टिव डिस्प्ले का भी उपयोग किया जाएगा, जो बच्चों और युवाओं को विशेष रूप से आकर्षित करेगा।

यह परियोजना पीपीपी मॉडल पर संचालित है। अब तक इस परियोजना पर करीब 7.5 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। म्यूजियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे दीपोत्सव 2025 के अवसर पर जनता के लिए खोलने की योजना है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया इसके निर्माण की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि वैक्स म्यूजियम के बनने से अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को एक नया आयाम मिलेगा। यह म्यूजियम न केवल धार्मिक पर्यटकों के लिए, बल्कि इतिहास और संस्कृति में रुचि रखने वाले लोगों के लिए भी एक प्रमुख आकर्षण होगा। मंडलायुक्त राजेश कुमार ने बताया कि अयोध्या में सड़कों का चौड़ीकरण, सरयू नदी के घाटों का सौंदर्यीकरण और अन्य बुनियादी ढांचों का विकास भी तेजी से हो रहा है।

Advertisement
First Published - August 25, 2025 | 1:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement